सिरोही। अनादरा थाना क्षेत्र के कृष्णगंज में अनुसूचित जाति के दूल्हे बंदोली के दौरान कुछ लोगों ने घोड़ी से गिराते हुए अपशब्दों का प्रयोग किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
पुलिस के अनुसार कृष्णगंज निवासी गणेशराम पुत्र हरजी सरगडा ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि बंदोली के दौरान गांव के ही जीतू सिंह पुत्र देवीसिंह, माधुसिंह पुत्र देवीसिंह, जयसिंह पुत्र भीकसिंह, और उम्मेद सिंह पुत्र जयसिंह ने अपशब्दों का प्रयोग कर जाति से अपमानित किया तथा घोड़ी से नीचे गिरा दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
आईपीएल 2024 : राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 12 रन से हराया
इंडिया गठबंधन आज दिल्ली में भाजपा मुख्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन करेगा
मुख्तार अंसारी - प्रतिष्ठित परिवार से अपराध की दुनिया तक का सफर, यहां पढ़ें
Daily Horoscope