सीकर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को सीकर जिले में खण्डेला के ग्राम जाजोद में ग्राम विकास चौपाल कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जब किसान मजबूत होगा तो गांव, प्रदेश और देश खुशहाल बनेगा। वर्ष 2014 के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किसान कल्याण के लिए विभिन्न योजनाएं चलाई। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना और किसान क्रेडिट कार्ड जैसी योजनाओं से कृषक लाभान्वित हो रहे हैं।
उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं का समाधान और आर्थिक सशक्तीकरण राज्य सरकार की प्राथमिकता है। इसलिए किसान अपनी पैदावार बढ़ाने के लिए उन्नत एवं आधुनिक खेती को अपनाएं। हमारी सरकार ने किसानों को मिलने वाली 6 हजार रुपये की सम्मान निधि को बढ़ाकर 9 हजार रुपये किया है और इसे आगे भी बढ़ाकर 12 हजार रुपये किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने पशुपालकों को मजबूत बनाने के लिए गोपाल क्रेडिट कार्ड योजना की सौगात दी है। पशुओं के इलाज के लिए मोबाइल यूनिट की सुविधा शुरू की है। किसानों को बीज किट दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसान आधुनिक खेती के तरीके सीखने के लिए कृषि पर्यवेक्षकों से संपर्क स्थापित करें। मृदा का परीक्षण करवाएं, ग्रीन हाउस खेती को अपनाएं। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
उन्होंने कहा कि किसानों की सिंचाई जरूरतों की पूर्ति के लिए रामजल सेतु लिंक परियोजना के कार्यों को गति प्रदान की है। वहीं, शेखावाटी क्षेत्र के लिए युमना जल समझौता किया है, जिसे मूर्त रूप देने के लिए तेजी से काम किया जा रहा है। इंदिरा गांधी नहर परियोजना एवं गंगनहर के लिए पर्याप्त बजट दिया है। पूरे प्रदेश में किसानों की जल आवश्यकता की पूर्ति के लिए विभिन्न परियोजनाओं पर काम किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में बिजली के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए जा रहे हैं। 24 जिलों में किसानों को दिन में बिजली दी जा रही है। किसान पीएम कुसुम योजना से जुड़कर अन्नदाता के साथ ऊर्जा दाता भी बने। प्रदेश जीरा, ईसबगोल, सरसों, धनिया जैसी फसलों के उत्पादन में देश में अग्रणी राज्य है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में फसलों से जुड़ी प्रोसेसिंग यूनिट खुलने से स्थानीय स्तर पर युवाओं को रोजगार मिलेगा और किसान आर्थिक रूप से समृद्ध बनेगा। सहकारिता क्षेत्र को भी मजबूत बनाया जा रहा है, नवीन पैक्स खोले जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने राइजिंग राजस्थान का आयोजन किया। अब तक लगभग 9 लाख करोड़ रुपये के एमओयू धरातल पर उतर चुके हैं। जिससे युवाओं को रोजगार मिलने की राह आसान हुई है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार युवाओं के लिए पारदर्शी भर्ती परीक्षाएं आयोजित कर रही है। पेपरलीक के आरोपियों को पकड़ा गया है। अब तक सवा लाख से अधिक पदों पर युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि युवा नौकरी लेने वाला नहीं, देने वाला भी बने। इसके लिए विभिन्न योजनाओं के तहत युवाओं को ऋण उपलब्ध करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गांवों और वार्डों के विकास के लिए मुख्यमंत्री विकसित ग्राम-वार्ड अभियान चलाया गया है। जिसके जरिए विकास का रोडमैप बनाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में दुग्ध उत्पादन क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए भी काम किया जा रहा है। इसके लिए दूध संकलन केन्द्रों की संख्या में वृद्धि की जा रही है। उन्होंने कहा कि किसानों को मजबूत बनाने के लिए 23 से 25 मई तक ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट का आयोजन किया जाएगा। जिसमें कृषि वैज्ञानिक, अनुसंधानकर्ता और उद्यमी सम्मिलित होंगे। इसलिए अधिक से अधिक संख्या में किसान इस आयोजन से जुड़ें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान फलदार वृक्ष भी लगाएं, जिससे उन्हें अतिरिक्त आमदनी हो सके। राज्य सरकार ने भी हरियालो राजस्थान के तहत पिछले 2 वर्षों में सघन वृक्षारोपण का अभियान चलाया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के तीन जिलों में चंदन वन विकसित किए जाएंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि शेखावाटी की धरती वीर सपूतों की धरती है। देश की रक्षा के लिए यहां के सपूतों ने अपना सर्वस्व न्यौछावर किया है। कार्यक्रम में पद्मश्री सुंडाराम वर्मा ने जल संरक्षण के क्षेत्र में किए गए नवाचार से जुड़े अपने अनुभव साझा किए। मुख्यमंत्री ने किसानों से जल संरक्षण, तारबंदी, जैविक खेती, फार्म पोंड, ग्रीन हाउस, वर्मी कम्पोस्ट, कृषि संयंत्र अनुदान एवं बागवानी से जुड़े विषयों पर चर्चा कर राज्य सरकार की कृषि योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। इस दौरान प्रगतिशील किसानों ने भी अपने अनुभव साझा किए।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों से संवाद किया तथा उनकी मांग पर खण्डेला में खेल स्टेडियम खोलने की घोषणा की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पशुपालकों से भी संवाद किया।
वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा किसान, महिला एवं युवाओं की समस्याओं के निराकरण के लिए काम कर रहे हैं। अब तक पेश किए गए बजटों में आमजन की आवश्यकताओं से जुड़ी विभिन्न घोषणाएं की गई हैं, जिन्हें धरातल पर उतारा जा रहा है।
इस अवसर पर विधायक सुभाष मील, गोरधन वर्मा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
शहनाज गिल से तुलना पर बोलीं लवप्रीत गिल, मेरी भी अपनी पहचान है
रणछोड़राय की कथा : जब आधी रात में खुद खुल गए मंदिर के द्वार, बैलगाड़ी से भक्त के साथ डाकोर चले आए श्री कृष्ण
मीनाक्षी शेषाद्रि ने फिर ताजा की 'ओ मेरे ख्वाबों के शहजादे' की यादें, बदले अंदाज में दिखीं अभिनेत्री
काम और परिवार के बीच संतुलन पर अर्जुन बिजलानी बोले-'परिवार मुझे जमीन से जोड़े रखता है'
'द ट्रेटर्स 2' की जीत पर क्रिस्टल डिसूजा ने खोला राज, बोलीं- 'ज्यादा सफाई देती तो पकड़ी जाती'
3 सितंबर 2026 पंचांग: कृष्ण पक्ष सप्तमी तिथि पर बन रहे शुभ संयोग, जानें शुभ-अशुभ समय
इन श्रीकृष्ण मंदिरों में जन्माष्टमी का जश्न खास, जयपुर से कुरुक्षेत्र और दिल्ली तक दिखेगा कान्हा का रंग
शरीर और मन दोनों को स्वस्थ रखता है अर्द्धहलासन, जानें करने का सही तरीका
अक्षय कुमार ने शेयर की फिल्म 'हैवान' की क्लिप, असरानी को याद कर बोले-आप जैसा कोई नहीं
एक पैर पर खड़े होकर करें ये आसान योगासन, शरीर के साथ मन भी रहेगा स्थिर
दर्शकों के सिर चढ़ा 'मिर्जापुर: द मूवी' का खुमार, दर्शक बोले- हर किरदार ने किया दमदार अभिनय
ऋषि कपूर की बर्थ एनिवर्सरी पर इमोशनल हुआ परिवार, नीतू-ऋद्धिमा ने किया याद
प्रियंका चोपड़ा ने फेमिनिस्ट आइकन ग्लोरिया स्टीनम को दी श्रद्धांजलि, कहा- रास्ता रोशन करने के लिए शुक्रिया
शीतला माता की उपासना का पर्व ‘थदड़ी’: सिंधी समाज ने घरों में नहीं जलाया चूल्हा, ठंडे व्यंजनों का लगाया भोग
4 सितंबर का पंचांग: जन्माष्टमी की पूजा का समय कब, 4 सितंबर को गृहस्थ लोग मनाएंगे श्री कृष्ण जन्मोत्सव
जन्माष्टमी पर ब्रज की गलियों में खोईं निमरत कौर, बांके बिहारी के दर्शन से कृष्ण लीला तक की दिखाई झलक
बेटियों के साथ जयपुर की गलियों में घूमीं लीजा रे, राजस्थानी थाली से कला और शॉपिंग तक का लिया मजा
जन्माष्टमी पर राधा बनीं हेमा मालिनी, 'राधा रास बिहारी' में दिखा ड्रीम गर्ल का खूबसूरत अंदाज
नेपाल बाढ़: मृतकों की संख्या 1,300 के पार

शिक्षक दिवस पर अखिलेश का योगी सरकार पर हमला, बोले- ‘बंद स्कूल खुलेगा, तो पीडीए पढ़ेगा’

ट्रंप ने दोहराया होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिकी नियंत्रण का दावा, ईरान के साथ 'पूर्ण युद्ध' को खारिज किया
राशिफल 5 सितंबर: जानें मेष से मीन तक सभी राशियों का दिन कैसा रहेगा
'द ट्रेटर्स 2' की जीत पर क्रिस्टल डिसूजा ने खोला राज, बोलीं- 'ज्यादा सफाई देती तो पकड़ी जाती'
दर्शकों के सिर चढ़ा 'मिर्जापुर: द मूवी' का खुमार, दर्शक बोले- हर किरदार ने किया दमदार अभिनय
ऋषि कपूर की बर्थ एनिवर्सरी पर इमोशनल हुआ परिवार, नीतू-ऋद्धिमा ने किया याद
बिग बॉस सीजन 20 : काउबॉय लुक में नजर आए सलमान खान, पैपराजी को लगाई फटकार
'आवारापन 2' में इमरान और दिशा की आवाज के पीछे है इस शख्स का हाथ
शहनाज गिल से तुलना पर बोलीं लवप्रीत गिल, मेरी भी अपनी पहचान है
जन्माष्टमी पर ब्रज की गलियों में खोईं निमरत कौर, बांके बिहारी के दर्शन से कृष्ण लीला तक की दिखाई झलक
52 साल की शादी में जया को पति अमिताभ ने आज तक नहीं बनाकर दी चाय, बोले- 'जो पीता नहीं, वो कैसे बनाएगा'
श्रेया घोषाल का फैन गर्ल मोमेंट, फ्लाइट में हुई फाल्गुनी पाठक से खास मुलाकात
रीढ़ की हड्डी से लेकर पाचन तक हर समस्या का समाधान है वृश्चिकासन
शरीर को लचीला और मन को शांत बनाता है हलासन
'अर्जुन रेड्डी' के दिनों को याद कर भावुक हुए विजय देवरकोंडा, बोले- संदीप रेड्डी वांगा और मेरा रिश्ता बेहद खास
डांस वीडियो पोस्ट करते ही ट्रोल हुईं मन्नारा चोपड़ा, वजन पर लोगों ने किए कमेंट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का फाइनल चैप्टर अनाउंस, मेकर्स ने शेयर किया फिल्म का नया पोस्टर
अनुपम खेर ने किया 555वीं फिल्म का ऐलान, बोले-सही समय पर करूंगा खुलासा
जया बच्चन की डांट से कैसे बचते हैं अमिताभ बच्चन, बोले-'स्टाफ न हो तो घर का सारा काम मैं ही करता हूं'
कश्मीरा शाह ने दिखाए परफेक्ट कर्व्स, कृष्णा अभिषेक ने किया चीयर
'भोजपुरी बवाल' से लेकर 'ईठा' तक, अक्षरा सिंह ने खोले कई राज, तेज प्रताप यादव को बताया 'क्यूट'
हरी सब्जियों के शौकीन लोग पहले जान लें खाने का सही तरीका, आयुर्वेद में बताए गए हैं नियम
शरीर और मन दोनों को स्वस्थ रखता है अर्द्धहलासन, जानें करने का सही तरीका
एक पैर पर खड़े होकर करें ये आसान योगासन, शरीर के साथ मन भी रहेगा स्थिर
छोटा फल, बड़े फायदे: औषधीय गुणों का खजाना है करौंदा, आयरन और विटामिन-सी का अच्छा स्रोत
लहसुन की 1-2 कलियां रोज करें डाइट में शामिल, दिल से लेकर पेट तक मिल सकते हैं ये फायदे
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
बालों के झड़ने से है परेशान, जानें तेल लगाने का सही समय और तरीका
छोटी-छोटी सावधानियां बरत कर मौसमी इंफेक्शन से बचें, पैरों को साफ और सूखा रखना चाहिए
खराब जीवनशैली और पीठ की जकड़न से हैं परेशान? रोजाना करें 'सेतु बंध सर्वांगासन'
पेट संबंधित समस्याओं से हैं परेशान? बस 5 मिनट इस योगासन को करने से मिलेगा आराम
टाइट जूते से हाई हील तक, पैरों में क्या पहनते हैं इसका शरीर पर पड़ता है असर
गुर्दे की सेहत के लिए वरदान हैं ये योगाभ्यास, जानें करने का सही तरीका
प्रकृति का वरदान है लामज्जक, जोड़ों के दर्द और त्वचा रोगों में देता है आराम
सूर्य नमस्कार से लेकर अर्ध मत्स्येन्द्रासन तक: किडनी को हेल्दी रखने के लिए रोजाना करें ये 9 योगासन
रीढ़ को लचीला बनाता है तिर्यक ताड़ासन, जानें करने के सही तरीके और फायदे
योग साधना में उपयोगी मुद्राएं और बंध: मन की शांति से एकाग्रता तक, जानें इनके फायदे और सही तरीका
स्पाइन को रखना है सीधा तो करें ताड़ासन, पोस्चर सुधारने के साथ बढ़ता है आत्मविश्वास
घर का खाना खाने के बाद भी बढ़ सकता है कोलेस्ट्रॉल, इन वजहों को न करें नजरअंदाज
योग में विशेष है 'महामुद्रा' का महत्व, शरीर ही नहीं मन को भी रखता है स्वस्थ
देखें आज 05/09/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope