• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

केंद्रीय बजट 2026-27 देश को नई ऊंचाई देने और आत्मनिर्भर बनाने वाला साबित होगा : झाबर सिंह खर्रा

Union Budget 2026-27 will take the country to new heights and make it self-reliant: Jhabar Singh Kharra - Sikar News in Hindi

सीकर। नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन (राज्य मंत्री) झाबर सिंह खर्रा ने कहा कि केंद्रीय बजट 2026-27 देश को नई ऊंचाई देने और आत्मनिर्भर बनाने वाला साबित होगा। यह बात यूडीएच मंत्री खर्रा ने सर्किट हाउस, सीकर में आयोजित प्रेसवार्ता में कही। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट से 'विकसित भारत' के संकल्प को प्रस्तुत किया है। यूडीएच मंत्री खर्रा ने कहा कि यह बजट भारत सरकार के सुशासन का प्रतीक है, जो कि देशवासियों के प्रति दृढ़ विश्वास को दर्शाता है। यूडीएच मंत्री खर्रा ने बताया कि वर्ष 2026-27 का यह बजट प्रधानमंत्री के मूलमंत्र ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ को साकार करने वाला है। देश के साथ-साथ राजस्थान के लिए भी बेहद लाभकारी साबित होगा। देश की युवा शक्ति, महिलाओं और आमजन की आकांक्षाओं को पूरे करने और उनकी क्षमता वृद्धि को केन्द्रबिन्दु में रखा गया है। यह बजट मध्यम वर्ग और किसानों के लिए लाभकारी साबित होगा। उन्होंने बताया कि यह बजट आत्मनिर्भर और विकसित भारत 2047 की मजबूत नींव रखता है। जिसमें मैन्युफैक्चरिंग, सेमीकंडक्टर, आईटी सर्विसेज और डेटा सेंटर्स के विस्तार से रोजगार और स्टार्टअप को मजबूती मिलेगी।
यूडीएच मंत्री खर्रा ने बताया कि बजट में आर्थिक विकास को प्राथमिकता दी गई है। भारत को वैश्विक मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने के लिए महत्वपूर्ण प्रावधान किए गए हैं। ‘सेमीकंडक्टर मिशन‘ के तहत बड़ी घोषणाएं की गई हैं। देश में रेयर अर्थ कॉरिडोर स्थापित किया जाएगा, जिससे भारत अपनी जरूरतों को अपने ही संसाधनों से पूरा कर सकेगा। यानी दूसरे देशों पर निर्भरता नहीं रहेगी।
नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में लगातार रक्षा बजट को बढ़ाया जा रहा है। इस बार भी वित्त वर्ष 2026-27 के लिए रक्षा मंत्रालय को 7.8 लाख करोड़ रुपये मिलेंगे। इससे सेना के आधुनिकीकरण पर फोकस रहेगा।
प्रेसवार्ता में मनोज बाटड़, हरिराम रणवां, तेजप्रकाश सैनी, राजेश रोलन, नेमीचंद कुमावत, जितेन्द्र कांरगा, अतिरिक्त जिला कलेक्टर रतन कुमार, एडीएम सीटी भावना शर्मा, सीपीओ अंजली सैनी, मुख्य अभियन्ता विद्युत शीशराम, जितेन्द्र माथुर, राजीव लोचन सहित जनप्रतिनिधि, जिला स्तरीय अधिकारी, प्रिंट एवं इलेक्ट्रानिक मीडियाकर्मी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Union Budget 2026-27 will take the country to new heights and make it self-reliant: Jhabar Singh Kharra
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jhabar singh kharra, union budget 2026-27, urban development and local self government, press conference sikar, developed india 2047, self reliant india, sabka saath sabka vikas, manufacturing hub, semiconductor mission, rare earth corridor, defence budget, startup ecosystem, employment generation, rajasthan, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, sikar news, sikar news in hindi, real time sikar city news, real time news, sikar news khas khabar, sikar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved