• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

आरजीएचएस घोटालेबाजों पर एसओजी का महा-ऐक्शन! करोड़ों डकारने वाले सिंडिकेट के 3 और गुर्गे दबोचे

SOG Cracks Down Hard on RGHS Scammers! Three More Accomplices of the Syndicate That Embezzled Crores Arrested - Sikar News in Hindi

अब जब्‍त होगी डॉक्टरों और लैब संचालकों की काली कमाई जयपुर/सीकर। राजस्थान के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स की सेहत के लिए चलाई जा रही 'राजस्थान गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम' (RGHS) को दीमक की तरह चाटने वाले भ्रष्टाचारियों के खिलाफ स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) ने अपना हंटर तेज कर दिया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत सरकारी खजाने में डाका डालने वाले एक और बड़े नेक्सस को ध्वस्त करते हुए एसओजी ने तीन और शातिर आरोपियों को दबोच लिया है।
जांच अधिकारियों के अनुसार, इस पूरे नेक्सस में शामिल डॉक्टरों, लैब संचालकों और दलालों ने बिना किसी वास्तविक चिकित्सा जांच के, केवल कागजों पर फर्जी पर्चियां और मनगढ़ंत रिपोर्ट तैयार कर सरकार को करोड़ों रुपए की चपत लगाई है।
पोर्टल पर फर्जीवाड़ा और डॉक्टरों की भूमिका
SOG के अतिरिक्त महानिदेशक (ADG) विशाल बंसल ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि सीकर के 'डॉ. विजय एंड बी लाल डायग्नोस्टिक सेंटर' के दिवंगत संचालक डॉ. विजय मूंड ने सरकारी अस्पताल के डॉक्टरों के साथ मिलकर इस मिलीभगत को अंजाम दिया था।
जांच के दायरे में आए सीकर के एस.के. हॉस्पिटल के सेवारत डॉक्टरों—डॉ. कमल कुमार अग्रवाल, डॉ. गजराज सिंह, डॉ. सुनील ढाका, डॉ. राकेश चौधरी और डॉ. मुकेश वर्मा पर आरोप है कि उन्होंने मरीजों की वास्तविक जांच किए बिना ही परामर्श पर्चियां जारी कीं। इन पर्चियों के आधार पर लैब प्रबंधकों द्वारा फर्जी जांच रिपोर्ट तैयार की गईं और उन्हें RGHS पोर्टल पर अपलोड कर सरकारी कोष से अनुचित भुगतान उठाया गया।
गिरफ्तार आरोपी और पुलिस रिमांड
स्वास्थ्य विभाग द्वारा SOG थाने में दर्ज प्रकरण संख्या 11/26 के तहत कार्रवाई करते हुए अनुसंधान अधिकारी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र दादरवाल की टीम ने 12 जून 2026 को लैब के तीन तकनीकी व प्रशासनिक कर्मचारियों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों का विवरण इस प्रकार है-बजंरग सिंह (54 वर्ष): पुत्र फत्ता राम गुर्जर, निवासी दादिया, सीकर। अरविन्द कुमार शिला (35 वर्ष): पुत्र गुगनराम मेघवाल, निवासी बुगाला (झुंझुनूं), हाल निवासी राधाकिशनपुरा, सीकर। विक्रम कल्याण (22 वर्ष): पुत्र शिवलाल कल्याण, निवासी टोडपुरा, नवलगढ़ (झुंझुनूं), हाल निवासी राधाकिशनपुरा, सीकर।
SOG ने शनिवार को इन तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर 16 जून 2026 तक का पुलिस रिमांड हासिल किया है। रिमांड अवधि के दौरान पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े अन्य नामों, कमीशन के लेन-देन और फर्जीवाड़े के तौर-तरीकों के संबंध में पूछताछ करेगी। गौरतलब है कि मामले के मुख्य आरोपी लैब संचालक बनवारी लाल उर्फ बी लाल और डॉ. के.के. अग्रवाल पहले से ही न्यायिक अभिरक्षा में हैं।
संपत्तियों की कुर्की और रिकवरी के निर्देश
SOG के महानिरीक्षक (IG) अजय लांबा, उप-महानिरीक्षक (DIG) भवन भूषण यादव और पुलिस अधीक्षक (SP) कुंदन कंवरिया के निर्देशन में चल रही इस जांच में स्पष्ट किया गया है कि राजकीय धन का गबन करने वाले किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। SOG अब तक चिन्हित किए गए सभी आरोपियों की चल-अचल संपत्तियों का ब्योरा जुटा रही है। सरकारी राजस्व की शत-प्रतिशत रिकवरी के लिए इन आरोपियों के बैंक खातों को फ्रीज करने और अवैध कमाई से अर्जित भूमि व मकानों को कुर्क (Attach) करने की विधिक प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
लाभार्थियों के लिए आवश्यक परामर्श और अलर्ट
राज्य सरकार और SOG ने आम नागरिकों व RGHS लाभार्थियों के लिए एक वैधानिक चेतावनी जारी की है:-अपना RGHS कार्ड नंबर अथवा कार्ड की प्रति किसी भी अनाधिकृत व्यक्ति, निजी लैब या क्लिनिक स्टाफ को न सौंपें।
विजिट और बिल का मिलान: चिकित्सा परामर्श या जांच के पश्चात RGHS पोर्टल पर दर्ज हुए विवरण और वास्तविक पर्ची/बिल का मिलान अनिवार्य रूप से करें।
किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर कार्डधारक भी अनजाने में कानूनी जांच के दायरे में आ सकता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-SOG Cracks Down Hard on RGHS Scammers! Three More Accomplices of the Syndicate That Embezzled Crores Arrested
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sog cracks, down, hard on rghs, scammers, three more accomplices, syndicate, embezzled, crores arrested, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, sikar news, sikar news in hindi, real time sikar city news, real time news, sikar news khas khabar, sikar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved