• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सीकर में शीतलहर का असर: कक्षा 1 से 8वीं तक 10 जनवरी तक अवकाश घोषित

Sikar Hit by Cold Wave: Holidays Declared for Classes 1 to 8 Until January 10 - Sikar News in Hindi

कलेक्टर मुकुल शर्मा ने जारी किए आदेश, 9 से 12वीं की कक्षाओं का समय बदला सीकर। सीकर जिले में बढ़ती ठंड और शीतलहर के प्रभाव को देखते हुए जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा ने स्कूली बच्चों के लिए अहम फैसला लिया है। आदेश के अनुसार जिले में कक्षा 1 से 8वीं तक के विद्यार्थियों के लिए 10 जनवरी तक अवकाश घोषित किया गया है। 11 जनवरी को रविवार होने के कारण स्कूल पहले से बंद रहेंगे, ऐसे में अब कक्षा 1 से 8वीं तक के विद्यार्थी सीधे 12 जनवरी को ही स्कूल आएंगे। जिला प्रशासन की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि मौसम विभाग द्वारा लगातार कड़ाके की ठंड और शीतलहर की चेतावनी दी जा रही है। सुबह के समय अत्यधिक ठंड के कारण छोटे बच्चों को स्कूल आने-जाने में परेशानी हो रही है, जिससे उनके स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
कक्षा 9 से 12वीं का समय बदला
कलेक्टर मुकुल शर्मा ने आदेश में यह भी स्पष्ट किया है कि कक्षा 9 से 12वीं तक की कक्षाओं का समय परिवर्तित किया गया है। अब इन कक्षाओं का संचालन सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक किया जाएगा। यह व्यवस्था जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों पर समान रूप से लागू होगी।
आदेश की सख्ती से पालना के निर्देश
जिला कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि आदेश की अवहेलना करने वाले स्कूल संस्था प्रधानों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। शिक्षा विभाग को भी इस आदेश की सख्त निगरानी के निर्देश दिए गए हैं।
स्टाफ नियमित रूप से स्कूल आएगा
यह अवकाश केवल विद्यार्थियों के लिए रहेगा। स्कूल का शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक स्टाफ नियमित रूप से अपने निर्धारित समय पर स्कूल आएगा और विभागीय कार्य करेगा।
सरकारी और निजी स्कूलों पर लागू
मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी से प्राप्त रिपोर्ट और राज्य सरकार से प्राप्त अधिकारों के तहत यह आदेश जारी किया गया है। जिले में संचालित सभी सरकारी एवं गैर-सरकारी (प्राइवेट) स्कूलों में यह आदेश अनिवार्य रूप से लागू होगा।
जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा ने बताया कि बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया गया है। मौसम की स्थिति को देखते हुए आगे भी आवश्यकतानुसार निर्णय लिए जाएंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Sikar Hit by Cold Wave: Holidays Declared for Classes 1 to 8 Until January 10
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sikar, hit cold wave, holidays declared, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, sikar news, sikar news in hindi, real time sikar city news, real time news, sikar news khas khabar, sikar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved