• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

शेखावाटी विश्वविद्यालय में मनाया गया गणतंत्र दिवस समारोह

Republic Day celebrations were held at Shekhawati University. - Sikar News in Hindi

सीकर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। समारोह में विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. (डॉ.) अनिल कुमार राय एवं सारस्वत अतिथि भारतीय विश्वविद्यालय संघ, नई दिल्ली के संयुक्त सचिव डॉ. आलोक मिश्रा और विवि के अधिकारियों ने झंडारोहण किया और गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।समारोह के सारस्वत अतिथि प्रसिद्ध शिक्षाविद डॉ. आलोक मिश्रा ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमें याद दिलाता है कि लोकतंत्र केवल अधिकारों का नाम नहीं है, बल्कि कर्तव्यों की पूर्ति का संकल्प भी है। डॉ. मिश्रा ने कहा कि उत्सव तभी सार्थक होता है जब उसमें उत्साह के साथ-साथ चेतना हो। 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में युवाओं की भूमिका निर्णायक होगी। अध्यक्षीय उद्बोधन में कुलगुरु प्रो. (डॉ.) अनिल कुमार राय ने कहा कि गणतंत्र दिवस केवल उत्सव नहीं, बल्कि राष्ट्र के भविष्य की योजनाओं पर विचार करने का अवसर है।
प्रोफेसर राय ने कहा कि आज का दिन उन सभी स्वतंत्रता सेनानियों और संविधान निर्माताओं को नमन करने का दिन है, जिन्होंने अपने जीवन का हर क्षण देश के लिए समर्पित किया।
इससे पहले कुलगुरु प्रो. राय और डॉ. मिश्रा ने शहीद स्मारक और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित की।
विश्वविद्यालय की कुलसचिव श्वेता यादव ने आगंतुकों का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर सुरक्षा पहरियों, बागवान और स्वच्छता सेवकों का सम्मान भी किया गया।
समारोह में परीक्षा नियंत्रक प्रो. राजेंद्र सिंह, उपकुलसचिव रामसिंह सरावग, सहायक कुलसचिव (परीक्षा) डॉ. रामचरण मीणा, सहायक कुलसचिव (संपदा) कन्हैया लाल जांगिड़, आईटी उपनिदेशक पंकज मील, डॉ. रिंजू राय सहित अधिकारीगण, शिक्षक, कर्मचारी, विद्यार्थी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. महेश गुप्ता और डॉ. नीलम पूनिया ने किया।
इस अवसर पर योग विभाग के विद्यार्थियों की आकर्षक योग प्रस्तुति ने सभी का मनमोह लिया। वहीं विद्यार्थी राहुल मेघवाल, महेश वर्मा एवं मनोज जांगिड़ ने देशभक्ति गीतों प्रस्तुत कर समारोह में देशप्रेम का संचार करते हुए समां बांध दिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Republic Day celebrations were held at Shekhawati University.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: republic day, shekhawati university\r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, sikar news, sikar news in hindi, real time sikar city news, real time news, sikar news khas khabar, sikar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved