सीकर। राजस्थान के सीकर में विदाई के बाद ससुराल जा रही दुल्हन का बीच रास्ते में हथियारों के बल पर दुल्हन के अपहरण करने का मामला तूल पकड़ा जा रहा है। आज प्रशासन से वार्ता असफल होने के बाद कलेक्ट्रेट बंगले के सामने हजारों की संख्या में लोग सडक़ों को जाम कर प्रदर्शन कर रहे है। प्रदर्शन में करणी सेना से जुड़े सुखदेव सिंह गोगामेडी व उदयपुरवाटी विधायक राजेन्द्र गुढ़ा के नेतृत्व में सैकड़ो की संख्या में समाज के लोग प्रदर्शन में शामिल है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
राजपूत समाज के आक्रोश को देखते हुए प्रशासन ने शहर में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है। जानकारी के लिए बता दें कि मंगलवार देर रात मायके से विदा हुई दुल्हन को ससुराल पहुंचने से पहले ही बदमाशों ने बीच रास्ते से ही अपरहण कर लिया। जिसके बाद से ही राजपूत समाज में आक्रोश है।
बुधवार रात को कलेक्ट्रेट और एसपी बंगले के सामने राजपूत समाज के लोगों ने जमकर प्रदर्शन किया। उदयपुरवाटी विधायक राजेन्द्र गुढ़ा ने खुद पर पेट्रोल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। पुलिस भी टीम गठित आरोपियों की तलाश में रातभर से ही जगह-जगह दबिश दे रही है लेकिन अभी तक आरापियों के बारे में कोई सुराग नहीं लग पाया है।
दिल्ली पुलिस ने चार साल से फरार हत्या के आरोपी को पकड़ा
ऑनर किलिंग: लड़की के परिवार ने पीट-पीटकर शख्स को मार डाला
असम सरकार का अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया
Daily Horoscope