• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

प्रधानमंत्री कल आएंगे सीकरः देश के पुर्ननिर्माण और स्वावलंबन के लिए काम करें युवाः-चंद्रशेखर

Prime Minister will visit Sikar tomorrow: Youth should work for the reconstruction and self-reliance of the country:- Chandrashekhar - Sikar News in Hindi

सीकर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 27 जुलाई को सीकर आएंगे। उनके दौरे की तैयारियों को लेकर भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर ने सीकर पहुंचकर कार्यकर्ताओं और पार्टी पदाधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान जिला स्टेडियम में पांडाल में बैठक व्यवस्था सहित अन्य तैयारियों का भी जायजा लिया। प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर ने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंन्द्र मोदी ने 9 वर्ष के कार्यकाल में भारत की विदेशों में अनूठी पहचान बनाई है। आज विकसित राष्ट्रों के राष्ट्राध्यक्ष मोदी के स्वागत को तैयार खडे हैं। नरेंन्द्र मोदी का मतलब ‘‘ए मैन ऑफ डवलपिंग इंडिया’’ है। आज भारत इक्कीसवीं सदी के स्वर्णिम काल को जी रहा है। जिसमें अमेरिका जैसे देश भारत को 21 तोपों की सलामी देते हैं। ‘‘मोदी इज दा बॉस’’ की उपाधियों से भारत के प्रधानमंत्री को नवाजा जाता है। इंग्लैंड जैसे देश आज अर्थव्यवस्था के मामले में भारत से पीछे हैं। युवाओं को निजी हित से आगे बढकर देश के पुर्ननिर्माण, स्वावलंबन और आत्मनिर्भता की दिशा में मिशन के रूप में काम करना चाहिए।
इस दौरान उन्होने कहा कि राम मंदिर निर्माण और धारा 370 समाप्त करना साबित करता है कि देश मजबूत हाथों में है। इस दौरान संगठन महामंत्री चंद्रशेखर ने सीकर के जिला स्टेडियम में पहुंचकर पांडाल में बैठक व्यवस्था और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा और सीकर जिलाध्यक्ष इंदिरा चौधरी सहित स्थानीय पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Prime Minister will visit Sikar tomorrow: Youth should work for the reconstruction and self-reliance of the country:- Chandrashekhar
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sikar, prime minister narendra modi, visit, 27th july, preparations, bjp, state organization, general secretary, chandrashekhar, workers, party officials, meeting arrangements, pandal, district stadium, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, sikar news, sikar news in hindi, real time sikar city news, real time news, sikar news khas khabar, sikar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved