सीकर। कोतवाली थाना इलाके के बिसायतान चौक के पास शुक्रवार को एक ही समुदाय के दो पक्षों में झगड़ा हो गया। इस दौरान दोनों गुटों के बीच जमकर मारपीट हो गई। दोनों गुट एक दूसरे पर पत्थर बरसाने लगे। इसके चलते एक जने की मौत हो गई वहीं तीन लोग घायल हो गए। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
जानकारी के अनुसार एक ही समुदाय के दो गुटों में किसी बात को लेकर रात को विवाद हो गया। बिसायतान चौक पर दोनों गुटों के लोग आपस मे मारपीट करने लग गए। इसके चलते अफरा-तफरी मच गई। दोनों तरफ से लाठियों व धारदार हथियारों से हुए हमले मे अब्दुल साजिद नामक युवक की मौत हो गई, जबकि दो घायल लोगों को एस. के. अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।
सूचना के बाद एएसपी तेजपाल सिंह सहित भारी पुलिस बल बिसायतान चौक पहुंचा। पुलिस के आते ही सब लोग घरों में जा दुबके। फिलहाल बिसायातान चौक पर भारी पुलिस बल तैनात है और शांति बनी हुई है। घटना के बारे में पुलिस छानबीन कर रही है। मृतक के शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
लोकसभा चुनाव 2024: सुबह 9 बजे तक बिहार में 9.23%,छतीसगढ़ में 12.02%,J&K में 10.43%,MP में 15%,महाराष्ट्र में 6.98% मतदान दर्ज
लोकसभा चुनाव 2024: राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 10.67% मतदान दर्ज,यहां देखे 14 सीटों में कितना मतदान हुआ
आपका वोट आने वाली पीढ़ियों का भविष्य तय करेगा : राहुल गांधी
Daily Horoscope