• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

NEET पेपर लीक में फैमिली बिजनेस का खुलासा : पिता ने खरीदा, बेटों ने 150 छात्रों को 10-10 लाख में बेचा

NEET paper leak exposes family business : Father bought, sons sold to 150 students for Rs 10 lakh each - Sikar News in Hindi

जयपुर/सीकर। देश की सबसे प्रतिष्ठित मेडिकल प्रवेश परीक्षा 'NEET' में पेपर लीक के काले खेल की परतें जैसे-जैसे खुल रही हैं, चौंकाने वाले तथ्य सामने आ रहे हैं। इस पूरे प्रकरण में जयपुर के जमवारामगढ़ निवासी दो भाइयों—मांगीलाल बिंवाल और दिनेश बिंवाल ने अपने बेटों का इस्तेमाल बतौर 'सप्लायर' किया। इस मास्टरमाइंड परिवार ने नीट की तैयारी कर रहे छात्रों का एक बड़ा नेटवर्क तैयार कर करोड़ों रुपये का सौदा किया। SOG और CBI की जांच में सामने आया है कि मांगीलाल का बेटा विकास और दिनेश का नाबालिग बेटा सीकर की एक निजी कोचिंग में नीट की तैयारी कर रहे थे। 26 अप्रैल को दोनों भाइयों ने 30 लाख रुपये में पेपर खरीदा और अगले ही दिन 27 अप्रैल को यह पेपर उनके बेटों तक पहुंच गया। विकास बिंवाल ने सीकर में अपने संपर्क के छात्रों की एक सूची बनाई और मोबाइल ऐप पर चैट ग्रुप के जरिए उन्हें जाल में फंसाया।
भरोसे का खेल: छात्रों को विश्वास दिलाने के लिए विकास अपने पिता और चाचा की मंत्रियों, विधायकों और रसूखदार नेताओं के साथ तस्वीरें दिखाता था। वीडियो कॉल के जरिए अपना आलीशान फार्महाउस दिखाकर वह यह गारंटी देता था कि पेपर असली है।
जांच एजेंसी SOG के पास ऐसे 150 छात्रों का विवरण है, जिन्हें यह पेपर बेचा गया था। एक पेपर के बदले छात्रों से 10 लाख रुपये वसूले गए। बताया जा रहा है कि यह लेनदेन मुख्य रूप से कैश में हुआ। फिलहाल CBI इन सभी 150 छात्रों की भूमिका की जांच कर रही है और उनके खिलाफ भविष्य में सख्त कार्रवाई हो सकती है।
पेपर लीक की भनक लगते ही SOG ने सीकर और जयपुर ग्रामीण में सर्च ऑपरेशन चलाया। सबसे पहले टीम सीकर में तैयारी कर रहे छात्र (विकास) तक पहुंची, जिसने पूछताछ में अपने पिता मांगीलाल और चाचा दिनेश का नाम उगल दिया।
CBI अब तक इस मामले में 7 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है, जिनमें राजस्थान के 4 आरोपी (मांगीलाल, दिनेश, विकास और यश यादव) शामिल हैं। अन्य गिरफ्तारियां महाराष्ट्र के नासिक और पुणे से हुई हैं।
मुख्य आरोपी : यश यादव, जिसने कथित तौर पर 30 लाख में पेपर उपलब्ध कराया था।
वर्तमान स्थिति : जयपुर कोर्ट से ट्रांजिट रिमांड लेकर CBI इन आरोपियों को दिल्ली ले गई है, जहां उनसे आमने-सामने बिठाकर पूछताछ की जाएगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-NEET paper leak exposes family business : Father bought, sons sold to 150 students for Rs 10 lakh each
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: neet paper leak 2026, cbi investigation jaipur, sog rajasthan, mangilal binwal, dinesh binwal, vikas binwal, sikar coaching hub, medical entrance scam, exam paper fraud india, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, sikar news, sikar news in hindi, real time sikar city news, real time news, sikar news khas khabar, sikar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved