• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

विशेष योग्यजनों के सशक्तिकरण के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे-रिणवा

minister of rajasthan rajkumar rinwa says, Every effort will be made for empowerment of special classes - Sikar News in Hindi

जयपुर। देवस्थान राज्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी राजकुमार रिणवा ने कहा है कि केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा विशेष योग्यजनों के सशक्तिकरण के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। श्री रिणवा बुधवार को भारतीय इंजीनियरिंग संस्थान में आयोजित पण्डित दीनदयाल उपाध्याय विशेष योग्यजन शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे।

उन्होेंने कहा कि दिव्यांग व्यक्ति में कोई न कोई विशेष योग्यता भी होती है। दिव्यांगजन भी समाज का विशेष अंग है। आज के तकनीकी युग में दिव्यांगजन शिक्षा, खेल सहित अन्य क्षेत्रों में भी अपनी अहम भूमिका निभा रहे हैं। केन्द्र व राज्य सरकार का प्रयास है कि दिव्यांगजनों को सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध कराकर उन्हे समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का सकारात्मक कार्य किया जाए। केन्द्र व राज्य सरकार वर्ष 2022 तक प्रत्येक व्यक्ति के लिए आवास, भोजन, वस्त्र की मूलभूत सुविधाएं जुटाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि जिले में वंचित दिव्यांगजनों का पंजीयन करने के लिए विधानसभावार विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। व्यक्ति को अपने जीवन में सद्विचारों से लोगों का मन जीतने का प्रयास करना चाहिए। सांसद सुमेधानन्द सरस्वती ने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार दिव्यांगजनों का चिन्हीकरण कर उन्हे यूडीआईडी प्रमाण पत्र वितरित कर रही है जो उनकी पहचान का विशेष प्रमाण पत्र है। अब उन्हें अलग-अलग कागजात साथ रखने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। युवा दिव्यांगजनों को मोटर व्हीकल, ट्राई साईकिल वितरित कर उन्हे सम्बल प्रदान किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-minister of rajasthan rajkumar rinwa says, Every effort will be made for empowerment of special classes
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rajasthan news, jaipur news, minister of rajasthan rajkumar rinwa says, every effort will be made for empowerment of special classes, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, sikar news, sikar news in hindi, real time sikar city news, real time news, sikar news khas khabar, sikar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved