• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सीकर में देर रात पुलिस की बड़ी रेड, स्पा-कैफे और होटलों पर दी दबिश

Major Police Raid in Sikar Late at Night: Spas, Cafes, and Hotels Targeted - Sikar News in Hindi

कई संदिग्ध हिरासत में, ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर भी कार्रवाई सीकर। शहर में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से सोमवार देर रात पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। एडिशनल एसपी डॉ. तेजपाल सिंह के नेतृत्व में उद्योग नगर, गोकुलपुरा और कोतवाली थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से शहर के विभिन्न इलाकों में अचानक दबिश दी। पुलिस की इस कार्रवाई के दौरान उद्योग नगर क्षेत्र के पिपराली रोड और नवलगढ़ रोड पर स्थित कई कैफे और होटलों की गहन जांच की गई। इसके बाद कोतवाली थाना क्षेत्र में सिटी सेंटर मॉल और भाटी मेंशन के सामने स्थित स्पा सेंटर पर भी छापेमारी की गई। रेड के दौरान कई संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया, जिनसे पुलिस अलग-अलग पहलुओं पर पूछताछ कर रही है।
सूत्रों के अनुसार, पुलिस को कुछ स्थानों पर अनियमित गतिविधियों की शिकायतें मिल रही थीं। इसी को लेकर यह विशेष अभियान चलाया गया। रेड के समय पुलिस ने कैफे और स्पा में मौजूद लोगों के पहचान पत्रों की जांच की और रिकॉर्ड भी खंगाले। संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।
इसके अलावा उद्योग नगर इलाके में पुलिस ने ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भी सख्त कदम उठाए। तेज रफ्तार, बिना नंबर प्लेट और नियमों की अनदेखी कर चल रही कई पावर बाइक्स को जब्त किया गया। पुलिस ने वाहन चालकों को नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी।
एडिशनल एसपी डॉ. तेजपाल सिंह ने बताया कि इस तरह के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे। शहर में अवैध गतिविधियों को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस की इस अचानक कार्रवाई से शहर के कैफे, स्पा संचालकों और असामाजिक तत्वों में हड़कंप मच गया, वहीं आम लोगों ने इसे कानून-व्यवस्था को लेकर सकारात्मक कदम बताया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Major Police Raid in Sikar Late at Night: Spas, Cafes, and Hotels Targeted
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: major police, raid, sikar, late at night, spas, cafes, and hotels targeted, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, sikar news, sikar news in hindi, real time sikar city news, real time news, sikar news khas khabar, sikar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved