• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

एसीबी सीकर इकाई की बड़ी कार्रवाई : अयोध्या साइबर क्राइम थाने के सब इंस्पेक्टर सहित चार पुलिसकर्मी 2.80 लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

Major Action by ACB Sikar Unit : Four Police Personnel, Including a Sub-Inspector from Ayodhya Cyber ​​Crime Station - Sikar News in Hindi

मुकदमे से भाई का नाम हटाने की एवज में मांगी थी 4 लाख की घूस, सत्यापन के बाद 2.80 लाख में तय हुआ सौदा, चारों आरोपी पुलिसकर्मी धरे गए सीकर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी सीकर इकाई ने मंगलवार को बड़ी ट्रैप कार्रवाई को अंजाम देते हुए उत्तर प्रदेश के अयोध्या साइबर क्राइम थाने के एक सब इंस्पेक्टर और तीन कांस्टेबलों को परिवादी से 2 लाख 80 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में साइबर क्राइम थाना, जनपद अयोध्या के उप निरीक्षक यशवन्त सिंह, कांस्टेबल पवन त्रिपाठी (नं. 152253646), कांस्टेबल सोहनलाल (नं. 162170782) और कांस्टेबल गौरव चारग (नं. 192250681) शामिल हैं।
मुकदमे से नाम निकालने के बदले मांगी थी रिश्वत
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक पुलिस गोविन्द गुप्ता ने बताया कि परिवादी ने एसीबी में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके भाई के खिलाफ साइबर क्राइम थाना, जनपद अयोध्या में दर्ज मुकदमा संख्या 22/2024 में से भाई का नाम हटाने की एवज में संबंधित पुलिसकर्मियों द्वारा रिश्वत की मांग की जा रही है।
शिकायत के आधार पर 17 अगस्त 2026 को एसीबी टीम ने रिश्वत मांग का गोपनीय सत्यापन कराया। सत्यापन के दौरान आरोपी कांस्टेबल गौरव चारग ने परिवादी से 4 लाख रुपये रिश्वत की मांग की, जो बाद में बातचीत के दौरान 2 लाख 80 हजार रुपये में तय हुई।
ट्रैप के दौरान कांस्टेबल सोहनलाल ने ली रिश्वत, चारों दबोचे गए
रिश्वत मांग की पुष्टि होने के बाद मंगलवार को एसीबी जयपुर के उप महानिरीक्षक डॉ. रामेश्वर सिंह के सुपरविजन में एसीबी सीकर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय कुमार के नेतृत्व और पुलिस निरीक्षक सुभाष मील मय टीम द्वारा ट्रैप की योजना बनाई गई:
रंगे हाथों गिरफ्तारी: ट्रैप कार्रवाई के दौरान उप निरीक्षक यशवन्त सिंह, कांस्टेबल पवन त्रिपाठी और कांस्टेबल गौरव चारग की मौजूदगी में आरोपी कांस्टेबल सोहनलाल ने परिवादी से 2,80,000 रुपये की रिश्वत राशि प्राप्त की।
तत्काल धरपकड़: राशि लेते ही इशारा पाकर एसीबी टीम ने दबिश देकर मौके से रिश्वत की पूरी रकम बरामद कर ली और चारों आरोपी पुलिसकर्मियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।
भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम में मामला दर्ज
एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक स्मिता श्रीवास्तव एवं महानिरीक्षक पुलिस एस. परिमला के सुपरविजन में सभी आरोपियों से पूछताछ और आगामी विधिक कार्रवाई की जा रही है। ब्यूरो द्वारा आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है।
एसीबी की आमजन से अपील: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1064 और व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर 94135-02834 पर 24×7 संपर्क कर भ्रष्टाचार के विरुद्ध अभियान में सहयोग करें। एसीबी वैध कार्यों को करवाने में पूर्ण सहायता उपलब्ध कराएगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Major Action by ACB Sikar Unit : Four Police Personnel, Including a Sub-Inspector from Ayodhya Cyber ​​Crime Station
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: acb sikar trap 2026, ayodhya cyber crime police bribery case, rajasthan acb arrests up police, govind gupta dg acb rajasthan, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, sikar news, sikar news in hindi, real time sikar city news, real time news, sikar news khas khabar, sikar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved