• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

लोकसभा चुनावः प्रशिक्षण शिविर में अधिकारी-कर्मचारियों को बताए निष्पक्ष चुनाव कराने के टिप्स

Lok Sabha Elections: Tips for conducting fair elections told to officers and employees in training camp - Sikar News in Hindi

सीकर। सीकर-लोकसभा आम चुनाव-2024 के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर कमर उल जमान चौधरी, जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर सीकर के निर्देशानुसार नियुक्त पीठासीन अधिकारी व प्रथम मतदान अधिकारीयों का प्रथम प्रशिक्षण शेखावाटी यूनिवर्सिटी कटराथल सीकर में चल रहा है। नोडल अधिकारी दयमंती सहायक कलक्टर (मुख्यालय) ने बताया कि प्रथम दिवस एडीएम प्रशासन एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी ओम प्रकाश विश्नोई ने अधिकारियों को महत्वपूर्ण टिप्स दिए। प्रशिक्षण के द्वितीय दिवस एडीएम सिटी हेमराज परिड़वाल ने पीठासीन अधिकारियों एवम प्रथम मतदान अधिकारियों से कहा कि चुनाव प्रशिक्षण को गम्भीरता से लेते हुए चुनाव कार्य को निर्धारित गाइड लाइन के अनुसार स्वतंत्र एवम निष्पक्ष निर्वाचन में भागीदारी सुनिश्चित करें। सहायक कलेक्टर मुनेश कुमारी ने भी प्रशिक्षण में महत्वपूर्ण जानकारी दी। सहायक प्रशिक्षण प्रकोष्ठ अधिकारी राकेश कुमार लाटा ने बताया कि 20 से 27 फरवरी 2024 तक प्रशिक्षण का प्रथम चरण चलेगा। डीएलएमटी मुकेश निठारवाल ने बताया कि प्रतिदिन 750 पीठासीन अधिकारी, 750 प्रथम मतदान अधिकारी व 70 सेक्टर अधिकारियों का प्रशिक्षण चल रहा है जिसमें मॉक पोल, पॉल प्रोसेस, ईवीएम वीवीपेट की जानकारी के साथ ईवीएम वीवीपेट के हैंड्स ऑन करवाया जा रहा है।
प्रशिक्षण में जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर बलदेव सिंह बगड़िया, मुनेश शर्मा, चिंतन शशी शर्मा, जय प्रकाश शर्मा, मुकेश निठारवाल, महावीर सिंह खर्रा, हेमेंद्र सिंह, कमलेश कुमार, दिनेश पुरोहित, मांगी लाल शर्मा, पंकज मील एवं 40 एएलएमटी सहित ईवीएम,राजस्व प्रकोष्ठ के अधिकारी कर्मचारी शामिल रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Lok Sabha Elections: Tips for conducting fair elections told to officers and employees in training camp
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sikar, district election officer, collector, qamar ul zaman choudhary, training, presiding officers, polling officers, shekhawati university katrathal, lok sabha general election-2024, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, sikar news, sikar news in hindi, real time sikar city news, real time news, sikar news khas khabar, sikar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved