• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

खाटूश्यामजी में गेस्ट हाउस विवाद: पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 3 आरोपी हिरासत में, अन्य की तलाश जारी, गेस्ट हाउस सीज

Khatushyamji Guest House Dispute: Police Take Swift Action; 3 Accused Detained, Search for Others Continues, Guest House Sealed - Sikar News in Hindi

सीकर। सीकर जिले के खाटूश्यामजी तीर्थ के दांतारामगढ़ रोड स्थित ‘श्रीकृष्णम गेस्ट हाउस’ में शुक्रवार तड़के हुई मारपीट और तोड़फोड़ की घटना में पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए तीन मुख्य आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह करीब 5:23 बजे आपसी रंजिश, विशेषकर कर्मचारियों के दल-बदल को लेकर विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस दौरान कुछ गेस्ट हाउस संचालकों द्वारा अवैध रूप से परिसर में प्रवेश कर तोड़फोड़ और मारपीट की गई। पुलिस ने संभाला मोर्चा:
घटना की गंभीरता को देखते हुए सीकर एसपी प्रवीण नायक नूनावत के निर्देश पर पुलिस ने तत्काल मोर्चा संभाला। पुलिस उपाधीक्षक आनंद राव के नेतृत्व में टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर त्वरित कार्रवाई की।
पुलिस की इस सक्रियता के चलते तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है। साथ ही, कानून-व्यवस्था की अवहेलना और पुलिस-प्रशासन को धमकी देने के मामलों को गंभीरता से लेते हुए नगरपालिका प्रशासन ने हमलावर पक्ष के गेस्ट हाउसों के खिलाफ सीजर (सीलिंग) की कार्रवाई शुरू कर दी है।
सीकर एसपी प्रवीण नायक नूनावत ने बताया कि फिलहाल मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सख्त धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और पूरे प्रकरण की गहन जांच जारी है। उन्होंने कहा है कि अशांति पैदा करने वाले किसी भी दोषी व्यक्ति को बख्शा नहीं जायेगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Khatushyamji Guest House Dispute: Police Take Swift Action; 3 Accused Detained, Search for Others Continues, Guest House Sealed
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: khatu shyamji incident, sikar news, guest house violence, rajasthan police action, cctv investigation, crime rajasthan, municipal sealing action, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, sikar news, sikar news in hindi, real time sikar city news, real time news, sikar news khas khabar, sikar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved