• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

CID-CB और सीकर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 1.490 किलो अवैध अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Joint Operation by CID-CB and Sikar Police: Two Smugglers Arrested with 1.490 kg of Illegal Opium - Sikar News in Hindi

जयपुर। राजस्थान पुलिस की सीआईडी क्राइम ब्रांच द्वारा ईनामी अपराधियों और अवैध मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में सीआईडी-सीबी की स्पेशल टीम ने सीकर जिले के लक्ष्मणगढ़ थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए 1.490 किलोग्राम अवैध अफीम के साथ दो तस्करों को पकड़ा है। जब्त अफीम की अनुमानित अंतरराष्ट्रीय बाजार कीमत करीब 8 लाख रुपये आंकी गई है।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान सुरेश पुरी (30) पुत्र मानपुरी निवासी नया खेड़ा थाना गंगधार जिला झालावाड़ तथा भैरूसिंह (28) पुत्र पर सिंह राजपूत निवासी पिपलिया सादिकपुर थाना पिपलौन जिला आगर मालवा मध्यप्रदेश के रूप में हुई है। मुखबिर की सूचना पर बिछाया जाल
अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस अपराध शाखा बिपिन कुमार पाण्डेय के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। महानिरीक्षक पुलिस के.बी. वंदना और उपमहानिरीक्षक पुलिस राशि डोगरा डूडी के मार्गदर्शन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अदिति कांवट के सुपरविजन में उपनिरीक्षक शैलेन्द्र शर्मा के नेतृत्व में सीआईडी-सीबी की स्पेशल टीम को जयपुर रेंज एवं सीकर क्षेत्र में आसूचना संकलन और मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ कार्रवाई के लिए रवाना किया गया था।
इसी दौरान टीम के हेड कांस्टेबल रविन्द्र सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि झालावाड़ की ओर से एक व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ लेकर लक्ष्मणगढ़, सीकर पहुंचने वाला है। टीम ने सूचना को विकसित किया और पुलिस अधीक्षक सीकर प्रवीण नायक नूनावत के समन्वय से लक्ष्मणगढ़ थाना पुलिस और सीकर डीएसटी टीम को मौके पर तैनात कर घेराबंदी की गई।

सीआईडी-सीबी, लक्ष्मणगढ़ पुलिस और डीएसटी की संयुक्त कार्रवाई

सूचना के आधार पर लक्ष्मणगढ़ थाना पुलिस और सीकर डीएसटी टीम के सहयोग से घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 1.490 किलोग्राम अवैध अफीम बरामद हुई। मामले में थाना लक्ष्मणगढ़ में प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

टीम की रही अहम भूमिका
पूरी कार्रवाई में सीआईडी सीबी के उपनिरीक्षक शैलेन्द्र शर्मा व हेड कांस्टेबल रविन्द्र सिंह की विशेष भूमिका, सहायक उपनिरीक्षक शंकर दयाल और कांस्टेबल नरेश कुमार की तकनीकी भूमिका रही। वहीं हेड कांस्टेबल कुलदीप और बृजेश कुमार का भी सराहनीय योगदान रहा।
कार्रवाई में लक्ष्मणगढ़ थानाधिकारी महेन्द्र सिंह सहित हैड कांस्टेबल बालुराम, कांस्टेबल नरेन्द्र कुमार, अजय कुमार, राकेश कुमार, विकास कुमार, वहीं सीकर डीएसटी टीम से उपनिरीक्षक वीरेन्द्र सिंह, कांस्टेबल विजयपाल, हरिश, अशोक, जयसिंह, कमलेश कुमार, रमेश कुमार व चालक सुरेन्द्र शामिल रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Joint Operation by CID-CB and Sikar Police: Two Smugglers Arrested with 1.490 kg of Illegal Opium
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rajasthan police, cid cb rajasthan, cid crime branch, sikar police, sikar news, laxmangarh news, opium smuggling, opium seized, drug smuggling, drug trafficking, illegal opium, drug arrest, rajasthan crime news, sikar crime news, jhalawar news, madhya pradesh news, sikar dst, police action, narcotics seizure, rajasthan crime branch, drug traffickers, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, sikar news, sikar news in hindi, real time sikar city news, real time news, sikar news khas khabar, sikar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved