• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

करोड़ों की जमीन के विवाद में गैंगवार, 2 की मौत : झुंझुनूं में भागते गैंगस्टर की हत्या हुई या खुद को मारी गोली? जांच अभी जारी

Gang war over land dispute worth crores, 2 dead: Was a fleeing gangster in Jhunjhunu murdered or did he shoot himself? Investigation ongoing - Sikar News in Hindi

सीकर/झुंझुनूं। झुंझुनूं जिले में शुक्रवार को हुई गैंगवार की जड़ करोड़ों रुपए की जमीन का विवाद बताया जा रहा है। इस गैंगवार में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि कई बदमाश घायल हुए हैं। घटना के दौरान करीब तीन किलोमीटर तक दोनों गैंग के बदमाश एक-दूसरे पर फायरिंग करते रहे।

जानकारी के अनुसार, हमला इनामी गैंगस्टर रविंद्र कटेवा पर किया गया था। वह पहले भी कई मामलों में जेल जा चुका है और जमानत पर बाहर था। 12 दिसंबर की सुबह नवलगढ़ थाना क्षेत्र के खिरोड़ गांव में उसके घर पर कृष्णकांत उर्फ रविकांत और उसके साथियों ने हमला किया। हमले के दौरान रविंद्र के साथी सुनील सुंडा ने बदमाशों का पीछा किया, लेकिन इसी दौरान उस पर फायरिंग कर दी गई। गंभीर रूप से घायल सुनील को सीकर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद गांव के कच्चे रास्तों से भाग रहे बदमाशों को ग्रामीणों और रविंद्र के साथियों ने पकड़ लिया। इस दौरान उनके साथ मारपीट भी हुई। कुछ दूरी पर हिस्ट्रीशीटर कृष्णकांत की लाश मिली, जिसके सिर में गोली लगी हुई थी। फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि उसकी हत्या की गई या उसने खुद को गोली मारी।
पुलिस सूत्रों का कहना है कि यह गैंगवार करोड़ों की जमीन को लेकर चल रहे पुराने विवाद से जुड़ी है। इससे पहले भी इसी विवाद को लेकर जानलेवा हमले, सुपारी और दबाव बनाने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।
पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोनों मौतों के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट करने में जुटी हुई है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Gang war over land dispute worth crores, 2 dead: Was a fleeing gangster in Jhunjhunu murdered or did he shoot himself? Investigation ongoing
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: gang war, gangster, jhunjhunu, murdered, investigation ongoing, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, sikar news, sikar news in hindi, real time sikar city news, real time news, sikar news khas khabar, sikar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved