• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अनुशासन और संयम से व्यक्ति सर्वोच्च उपलब्धियां हासिल कर सकता है : झाबर सिंह खर्रा

Discipline and self-control can lead to the highest achievements: Jhabar Singh Kharra - Sikar News in Hindi

सीकर। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय, बीकानेर एवं एसजीएफआई के संयुक्त प्रयास से आयोजित 69वीं राष्ट्रीय विद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता (14 वर्ष छात्र वर्ग)–2025-26 का भव्य उद्घाटन नगरीय विकास एवं स्वायत शासन राज्य मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने सोमवार को एसबीएस एकेडमी, भैरूपुरा, सीकर में किया। समारोह में देशभर से आए खिलाड़ी, प्रशिक्षक, शिक्षा विभाग के अधिकारी एवं गणमान्य अतिथियों ने भाग लिया। झाबर सिंह खर्रा ने ध्वजारोहण किया तथा राजस्थान क्रिकेट टीम के कप्तान द्वारा खिलाड़ियों को शपथ दिलवाई। समारोह में खर्रा ने कहा कि अनुशासन और संयम से व्यक्ति अपने-अपने क्षेत्र में सर्वोच्च उपलब्धियां हासिल कर सकता है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी खेल भावना से खेलें। उन्होंने बच्चों को देश का भविष्य बताते हुए अनुशासन और जीवन में प्रयास के महत्व पर जोर दिया। धोद विधायक गोवर्धन वर्मा ने राष्ट्र के प्रति समर्पण भाव के साथ खेलों में भाग लेकर आगे बढ़ने का आह्वान किया। पूर्व विधायक मंजीत धर्मपाल चौधरी ने खेल में मेहनत, लगन और समर्पण के महत्व को रेखांकित किया।
खिलाड़ियों द्वारा सामूहिक मार्च पास्ट और सलामी ने समारोह में अनुशासन, एकता और गौरव का संदेश भरा। सीडीईओ सुरेन्द्र सिंह शेखावत ने प्रतियोगिता का परिचय एवं प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में एसबीएस ग्रुप द्वारा राजस्थानी लोकनृत्य और बीपीएस ग्रुप द्वारा योगा आधारित सामूहिक नृत्य शामिल रहे। आईपीएस अधिकारी मनोज महरिया ने खिलाड़ियों को अनुशासन, आत्मसंयम और सकारात्मक सोच अपनाने का संदेश दिया।
एसबीएस एकेडमी के निदेशक विजेन्द्र सिंह पचार ने मेधावी खिलाड़ियों का परिचय करवाया तथा मंचस्थ अतिथियों द्वारा उनका सम्मान किया गया। उद्घाटन मैच की औपचारिक घोषणा किरण सैनी (संयोजक, शिक्षा विभाग एवं डीईओ, प्रारंभिक) द्वारा की गई।
समारोह में शेखावाटी के होनहार खिलाड़ी मुकुल चौधरी को विशेष सम्मान प्रदान किया गया, जिनका चयन आईपीएल में 2 करोड़ 60 लाख रुपये के अनुबंध पर हुआ हैं। साथ ही जिला क्रिकेट संघ, सीकर की ओर से उन्हें 51,000 रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया गया। कार्यक्रम में जिला क्रिकेट संघ सीकर के सचिव सुभाष जोशी सहित खिलाडी, प्रशिक्षक, गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Discipline and self-control can lead to the highest achievements: Jhabar Singh Kharra
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sikar, national school cricket competition, minister jhabar singh kharra, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, sikar news, sikar news in hindi, real time sikar city news, real time news, sikar news khas khabar, sikar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved