• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कोविड-19 : सीकर के अस्पतालों में हुई मॉक ड्रिल, उपकरणों और संसाधनों की हुई जांच

Covid-19: Mock drill conducted in Sikar hospitals, equipment and resources tested - Sikar News in Hindi

सीकर। केरल और अन्य राज्यों तथा प्रदेश में कोरोना वायरस के एक बार फिर दस्तक देने के साथ ही चिकित्सा विभाग अलर्ट हो गया है। कोरोना के नए वेरियन्ट के बाद एडवाइजरी जारी होने के साथ ही अलर्ट मूड पर काम रहे चिकित्सा विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार को जिले के जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में मॉक ड्रिल कर संस्थानों पर उपलब्ध संसाधनों का जायजा लिया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ निर्मल सिंह के निर्देशन में मंगलवार को जिला व ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों ने चिकित्सा संस्थानों का निरीक्षण किया। मॉक ड्रिल के दौरान चिकित्सा संस्थानों में उपलब्ध बैड, आइसोलेशन, बैड, ऑक्सीजन सर्पाेटेड आइसोलेशन बैड, आईसीयू बैड, वेंटीलेटर बैड, मानव संसाधन की स्थिति, एम्बुलेंस सुविधा, जांच सुविधा, दवाइयों की उपलब्धता, उपकरण, तकनीकी सुविधा (टेली मेडिसिन/कॉल सेंटर) की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सीएमएचओ डॉ निर्मल सिंह ने एसके अस्पताल के अधीक्षक डॉ महेंद्र खीचड़, डॉ. दर्शन भार्गव और अन्य चिकित्सकों के साथ ऑक्सीजन प्लांट व आईसीयू का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ऑक्सीजन प्लांट में ऑक्सीजन के उत्पादन, स्टॉक व वार्डों में ऑक्सीजन सप्लाई संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अस्पताल के आईसीयू वार्ड, कोरोना पॉजीटिव केस के उपचार के लिए बनाए गए वार्ड, आइसालेशन वार्ड में बैड की उपलब्धता व अन्य सुविधाओं का निरीक्षण किया।
सीएमएचओ डॉ निर्मल सिंह ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार मंगलवार को जिले के सभी 128 पीएचसी, 37 सीएचसी, 6 उप जिला अस्पताल, दो जिला अस्पतालों में मॉक ड्रिल कर तमाम व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया है। ऑक्सीजन स्पोर्ट, नॉन ऑक्सीजन स्पोर्ट वाले बैड, दवाइयों और जांच किट उपलब्धता का जायजा।
उन्होंने बताया कि जिले में कोरोना वायरस से निपटने के लिए चिकित्सा विभाग मुश्तैद है। विभाग की ओर से राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिला स्तर पर ही जांच सुविधा शुरू की गई और आईएलआई के रोगियों की जांच की जाएगी।
उन्होंने बताया कि जिले में ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं है। जिले में 17 ऑक्सीजन प्लांट है और सभी क्रियाशील है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ निर्मल सिंह के निर्देशन में उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अशोक महरिया ने खण्डेला एसडीएच, जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ छोटेलाल ने एसडीएच फतेहपुर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने ऑक्सीजन प्लांट, दवाइयां, जांच, बैड की उपलब्धता की जानकारी ली और निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Covid-19: Mock drill conducted in Sikar hospitals, equipment and resources tested
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sikar, corona virus, kerala, states, territories, medical department, alert, advisory, new variant, mock drills, district hospital, community health center, primary health centers, tuesday, available resources, \r\n\r\n\r\n\r\n\r\n\r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, sikar news, sikar news in hindi, real time sikar city news, real time news, sikar news khas khabar, sikar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved