• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दांतारामगढ़ के CA अमित खेतान ने विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर के समक्ष उठाए सीए की डिग्री की वैश्विक मान्यता का मुद्दा

CA Amit Khetan from Danta Ramgarh raised the issue of global recognition for the CA degree before External Affairs Minister Dr. S. Jaishankar - Sikar News in Hindi

खास खबर। दातारामगढ़ सीकर जिले में दांता के मूल निवासी और वर्तमान में ICAI दुबई चैप्टर के वाइस चेयरमैन CA अमित खेतान ने हाल ही में भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर से विशेष मुलाकात की। यह महत्वपूर्ण संवाद अबू धाबी में आयोजित 'समुदाय संवाद कार्यक्रम' के दौरान हुआ, जहाँ विदेश मंत्री अपने यूएई दौरे के तहत भारतीय प्रवासियों को संबोधित कर रहे थे।
इस मुलाकात के दौरान CA अमित खेतान ने विदेश में कार्यरत भारतीय पेशेवरों, विशेषकर चार्टर्ड अकाउंटेंट्स की समस्याओं को प्रमुखता से रखा। उन्होंने भारतीय सीए डिग्री की वैश्विक मान्यता (Global Recognition) से जुड़ा एक औपचारिक पत्र विदेश मंत्री को सौंपा, ताकि भारतीय डिग्री धारकों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और अधिक अवसर मिल सकें।
इसके अलावा, खेतान ने डॉ. जयशंकर को आगामी नवंबर में होने वाले ICAI दुबई चैप्टर के वार्षिक सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का निमंत्रण भी दिया। बातचीत के दौरान प्रवासी भारतीयों के हितों और उनकी उपलब्धियों पर भी विस्तृत चर्चा हुई। अमित खेतान ने इस मुलाकात को भारतीय पेशेवरों के लिए बेहद उत्साहवर्धक और सार्थक बताया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-CA Amit Khetan from Danta Ramgarh raised the issue of global recognition for the CA degree before External Affairs Minister Dr. S. Jaishankar
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: s jaishankar, amit khaitan, abu dhabi, icai dubai, ca global recognition, indian diaspora, danta ramgarh, uae visit, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, sikar news, sikar news in hindi, real time sikar city news, real time news, sikar news khas khabar, sikar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved