सीकर। भारतीय जनता पार्टी के बूथ लेवल कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण के लिए शुक्रवार को आयोजित कार्यशाला में सांसद सुमेधानंद सरस्वती बिना उद्बोधन दिए ही चले गए। दरअसल यहां कई भाजपा कार्यकर्ताओं ने यह कहते हुए सांसद सुमेधानंद का विरोध किया किया क्षेत्र में उनकी तरफ से कोई काम नहीं किया गया वहीं यहां से चुने जाने के बाद उनका यहां आगमन भी बहुत कम हुआ है। इससे नाराज होकर सांसद सुमेधानंद कार्यशाला को बिना संबोधित किए ही चले गए। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
कार्यशाला में नीमकाथाना विधायक प्रेम सिंह बाजोर, यूआईटी चेयरमैन हरिराम रणवा, चिकित्सा राज्य मंत्री बंशीधर बाजिया, भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज सिंघानिया, प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा भी मौजूद थे। कार्यशाला में भजनलाल शर्मा के उद्बोधन के बाद सीकर सांसद सरस्वती को उद्बोधन के लिए बुलाया गया। उनका नाम पुकारते ही कई भाजपा कार्यकर्ता उनके विरोध में उठ खड़े हुए। उनका कहना था कि सीकर सांसद पिछले तीन वर्षों में अपने कार्यकाल के दौरान नीमकाथाना बहुत कम आए हैं और उनके कोटे से नीमकाथाना में कोई भी काम नहीं हुआ है। कार्यकर्ताओं के इस विरोध के कारण सांसद सुमेधानंद सरस्वती कार्यक्रम छोडक़र चले गए।
लोकसभा में विपक्षी गठबंधन को 'घमंडिया गठबंधन' नहीं बोल पाएंगे भाजपा के मंत्री और सांसद, जानिए वजह
चंबल रिवर फ्रंट भ्रष्टाचार का अड्डाः शांति धारीवाल ने बेटे की कमाई का इंतजाम किया-गुंजल
दानिश अली-बिधूड़ी टिप्पणी मामले में नाम घसीटे जाने पर हर्ष वर्धन ने दी सफाई
Daily Horoscope