• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भैरू बाबा का वार्षिक मेला, रोक के बावजूद दी जा रही है पशु बली

animal sacrifice in Bhairu Babas annual fair held in ringas in sikar Rajasthan - Sikar News in Hindi

सीकर। रींगस के भैरू बाबा का वार्षिक लक्खी मेला शनिवार मध्य रात्रि को भोग आरती के बाद शुरू हुआ। देश के कोने-कोने से भैरू बाबा के भक्त बाबा के दरबार में पहुंच कर भैरू बाबा के जात-जड़ूले उतार कर बाबा से मन्नतें मांग रहे हैं। साथ ही भक्त भैरू बाबा की पवित्र जोहड़ी में स्नान कर बाबा के दरबार में हाजिरी लगा रहे हैं। भैरू बाबा का वार्षिक लक्खी मेला पूरे दिन परवान पर रहा। मेले के दौरान अव्यवस्थाओं का भी आलम नजर आया। निषेध होने के बाद भी खुलेआम पशु बलि दी जा रही है। कई जगह मेले परिसर के पास बकरों की बलि दी गई। बलि के बाद बकरों को पेड़ से लटका दिया गया। जिला कलेक्टर के आदेशों की धज्जियां उड़ रही हैं। साथ मन्दिर प्रशासन ने दर्शनों के लिए विशेष व्यवस्थाएं नहीं कीं। गर्मी के कारण छोटे बच्चों को कतारों में परेशानी का सामना करना पड़ा। नगर पालिका अध्यक्ष कैलाश कुमार ने बलि का दृश्य देखकर नाराजगी जताई और विरोध प्रकट किया, साथ ही प्रशासन को सूचना दी। वहीं मीडिया के आते ही पुलिस भी पहुंची। ऐसे में बकरों के बलि के मीट को इधर उधर किया गया। पशु बलि के लिए कहीं न कहीं मेला कमेटी और प्रशासन जिम्मेदार हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-animal sacrifice in Bhairu Babas annual fair held in ringas in sikar Rajasthan
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bhairu babas annual fair, bhairu babas fair in sikar ringas, animal sacrifice in bhairu babas fair, sikar rajasthan, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, sikar news, sikar news in hindi, real time sikar city news, real time news, sikar news khas khabar, sikar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved