• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का आरोपी गिरफ्तार, नहा रही युवती का बनाया था वीडियो

Accused of rape and blackmailing arrested, had made a video of a girl taking bath - Sikar News in Hindi

सीकर। जिले में शर्मनाक मामला सामने आया है, जहां एक युवती की अस्मिता से खेलकर अश्लील वीडियो बनाने और वायरल करने वाले आरोपी को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया।

सूत्रों के अनुसार, आरोपी श्रीराम खोखर निवासी बड़ का चारणवास ने पहले घर में नहा रही युवती का गुपचुप वीडियो बना लिया। इसके बाद उसने उस वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर युवती से दुष्कर्म किया। यही नहीं, आरोपी ने युवती की अश्लील फोटो और वीडियो भी सोशल मीडिया पर फैला दिए। यह पूरा मामला करीब एक साल पुराना है। घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने 5 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया था।
आखिरकार एक साल की मशक्कत के बाद पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले की तहकीकात में जुटी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Accused of rape and blackmailing arrested, had made a video of a girl taking bath
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rape and blackmailing, arrested, made, video, girl taking, bath, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, sikar news, sikar news in hindi, real time sikar city news, real time news, sikar news khas khabar, sikar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved