• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

शेखावाटी विश्वविद्यालय में अब डिग्री से वेबसाइट तक हर दस्तावेज में दिखेगा ‘भारत’

At Shekhawati University, Bharat Will Now Appear on Every Document—From Degrees to the Website - Sikar News in Hindi

-प्रबंध बोर्ड की बैठक में लिया महत्वपूर्ण निर्णय, विवि के सभी दस्तावेजों में 'इंडिया' की जगह ​लिखा जाएगा 'भारत' सीकर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय,सीकर के प्रबंध बोर्ड (BOM) की बैठक में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए विश्वविद्यालय के सभी आधिकारिक दस्तावेज, वेबसाइट, लेटरहेड, प्रमाण पत्र आदि में ‘इंडिया’ के स्थान पर देवनागरी में ‘भारत’ तथा अंग्रेजी में रोमन लिपि में ‘BHARAT’ लिखने के प्रस्ताव को अनुमोदन प्रदान किया गया। अब विश्वविद्यालय के तमाम दस्तावेज और छात्र-छात्राओं को मिलने वाले डिग्री-प्रमाण पत्रों पर 'इंडिया' शब्द का उपयोग नहीं किया जाएगा। कुलगुरु प्रो. (डॉ.) अनिल कुमार राय ने बताया कि यह निर्णय भारतीय पहचान, भाषा और सांस्कृतिक मूल्यों को सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि ‘भारत’ शब्द हमारी ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और सभ्यतागत विरासत का प्रतीक है, जिसे संस्थागत स्तर पर अपनाने से विद्यार्थियों में राष्ट्रीय चेतना और गौरव की भावना को बल मिलेगा। प्रो. राय ने यह भी बताया कि इस पहल से विद्यार्थियों में अपनी भाषा, संस्कृति और राष्ट्रीय पहचान के प्रति सम्मान की भावना विकसित होगी। यह फैसला विश्वविद्यालय की वैचारिक स्वतंत्रता का प्रतीक है और भारत शब्द हमें हमारी जड़ों से जोड़ता है। कुलगुरु ने बताया कि यह निर्णय शिक्षा नीति 2020 की उस भावना के अनुरूप है, जिसमें भारतीय भाषाओं और परंपराओं को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया गया है।
उपकुलसचिव (अकादमिक) रामसिंह सरावग ने इस निर्णय के पीछे के वैचारिक पक्ष को स्पष्ट करते हुए कहा कि ‘इंडिया’ शब्द भारत की स्व की अवधारणा के विपरीत प्रतीत होता है, क्योंकि इसका इतिहास औपनिवेशिक शासन से जुड़ा रहा है। उन्होंने कहा कि ‘भारत’ देश की ऐतिहासिक निरंतरता, आध्यात्मिक गहराई और संप्रभु पहचान का प्रतीक है, जबकि ‘इंडिया’ शब्द औपनिवेशिक संदर्भों को व्यक्त करता है। इसलिए विश्वविद्यालय ने अपनी आधिकारिक और प्रशासनिक अभिव्यक्ति में ‘भारत’ को प्राथमिकता देने का फैसला किया है। सरावग ने बताया कि विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान के पाठ्यक्रम में इंडिया की जगह भारत शब्द कर दिया गया है। शेष पाठ्यक्रमों में भी आगामी बोर्ड आॅफ स्टडीज की बैठक में भारत शब्द कर दिया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि कई विश्वविद्यालयो ने अकादमिक और प्रशासनिक गति​विधियों में इंडिया के स्थान पर भारत शब्द को औपचारिक रूप से लागू कर दिया गया है। साथ ही देश के प्रतिष्ठित केंद्रीय संस्थानों जैसे इग्नू और एनसीईआरटी की उच्च स्तरीय समितियों ने भी पाठ्यपुस्तकों और दस्तावेजों में 'भारत' शब्द के उपयोग की सिफारिश की है। शेखावाटी विश्वविद्यालय इस नीति को जमीनी स्तर पर लागू करने वाले अग्रणी विश्वविद्यालयों में शामिल हो गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन के इस निर्णय का शैक्षणिक जगत और बुद्धिजीवियों ने स्वागत किया है। वे इसे अपने गौरवशाली इतिहास और राष्ट्रीय पहचान को सुदृढ़ करने की दिशा में एक बड़ा कदम मान रहे है।

बेहतर ढंग से समझ सकेंगे भाषा का महत्व

कुलगुरु प्रो. (डॉ.) अनिल कुमार राय ने बताया कि इस निर्णय से विद्यार्थियों में राष्ट्रीय अस्मिता के प्रति जागरूकता बढ़ेगी तथा वे भारतीय भाषाओं के महत्व को बेहतर ढंग से समझ सकेंगे। प्रशासनिक और शैक्षणिक कार्यों में ‘भारत’ के उपयोग से भाषा आधारित समावेशिता को भी बढ़ावा मिलेगा। वर्तमान समय में अपनी सांस्कृतिक पहचान को सुदृढ़ करना अत्यंत आवश्यक है। इस निर्णय का उद्देश्य भारतीयता को संस्थागत स्वरूप देना, स्थानीय भाषा को सम्मान प्रदान करना तथा युवाओं में सांस्कृतिक आत्मविश्वास को सुदृढ़ करना है।
विश्वविद्यालय प्रशासन का मानना है कि यह पहल न केवल संस्थान की विशिष्ट पहचान को मजबूत करेगी, बल्कि अन्य विश्वविद्यालयों के लिए भी एक प्रेरणादायक उदाहरण सिद्ध हो सकती है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-At Shekhawati University, Bharat Will Now Appear on Every Document—From Degrees to the Website
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: shekhawati university sikar, bharat vs india decision, university documents bharat, indian identity education, rajasthan university news, nep 2020 language policy, career news in hindi, sikar news, sikar news in hindi, real time sikar city news, real time news, sikar news khas khabar, sikar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

करियर

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved