• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

हर महिला को हर महीने 12 सैनिटरी नैपकिन उपलब्ध करवा रही है सरकार : गहलोत

Government is providing 12 sanitary napkins every month to every woman: Gehlot - Sawai-Madhopur News in Hindi

जयपुर/सवाई माधोपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान सवाई माधोपुर में कहा-मासिक धर्म चक्र को महिलाएं चुपचाप क्यों सहें? इसके आसपास के झिझक को पीछे छोड़ देना चाहिए। जनहित में हम हर महिला को हर महीने 12 सैनिटरी नैपकिन उपलब्ध करा रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने राजस्थान में कांग्रेस की नीतियों की सराहना करते हुए कहा कि हमारी सरकार लोगों का जीवन आसान कर रही हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बताया-राजस्थान में कांग्रेस की नीतियों से लोगों का जीवन आसान हो रहा है। राजस्थान सरकार ने मॉडल तैयार किया है। गुजरात का मॉडल नहीं है वो मोदी जी की मार्केटिंग थी। हमने राजस्थान में जो फैसले लिए हैं, क्रांतिकारी है। इसमें चीरंजीवी स्वास्थ्य बीमा, इंदिरा रसोई योजना, शहरों में इंदिरा गांधी रोजगार योजना ने लोगों का जीवन आसान किया है। हमारी सरकार महिलाओं को हर महीने 12 सैनिटरी नैपकिन निशल्क उपलब्ध करवा रही है। महिलाएं मासिक धर्म में चुप रहती थी, अब झिझक टूटी है। महिलाओं के लिए यह समय पीड़ादायक है वो क्यों भुगते। गांव में महिलाएं काफी तकलीफ देखती थी जो अब नहीं देखती है। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान सवाई माधोपुर में प्रेस वार्ता में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बोल रहे थे। उनके साथ कांग्रेस के महासचिव जयराम रमेश भी थे। उन्होंने बताया कि रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन भी राहुल गांधी के साथ चले और उन्होंने देश की मौजूदा आर्थिक स्थिति को लेकर चर्चा हुई। डोटासरा बोले-जब से भारत जोड़ो यात्रा ने राजस्थान में प्रवेश किया है, तब से प्रदेश के लोग राहुल गांधी के साथ चल रहे हैं। मैं भी पहले दिन से साथ हूं। राहुल गांधी के साथ मिल रहे लोग एक ही बात कहते हैं-हमें रोजगार, महंगाई कम करने, आर्थिक हालात सुधारने के नाम पर ठगा गया है। मन की बात करते हुए हमारा मन ही मार दिया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Government is providing 12 sanitary napkins every month to every woman: Gehlot
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ashok gehlot, govind singh dotasra, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, sawai-madhopur news, sawai-madhopur news in hindi, real time sawai-madhopur city news, real time news, sawai-madhopur news khas khabar, sawai-madhopur news in hindi
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2023 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved