• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सभापति के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, छिन सकती है सभापति विमला शर्मा की कुर्सी

Chairman of Vimala Sharmas chair can snatch a motion of no confidence against the president - Sawai-Madhopur News in Hindi

सवाई माधोपुर। नगर परिषद सवाई माधोपुर की सभापति विमला शर्मा तथा नगर परिषद इन दिनों सुर्खियों में हैं। सभापति के खिलाफ भाजपा तथा कांग्रेस सहित 36 पार्षदों ने गत दिनों जिला कलेक्टर को व्यक्तिगत उपस्थित होकर अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दिया था। इन 36 पार्षदों में 10 कांग्रेस, 1 निर्दलीय और 25 भाजपा के पार्षद शामिल थे। ये सभी पार्षद उसी दिन से एक साथ भूमिगत हो गये, जो आज तक भूमिगत हैं। इस प्रकरण में जिला कलेक्टर को निर्णय कर अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिए कोई तिथि तय कर मामले का निस्तारण सभापति के भाग्य का फैसला करना था, लेकिन इसके विपरित जिला कलेक्टर ने एक समाचार पत्र को यह बयान देकर सनसनी फैला दी कि जो 36 पार्षद उन्हे पत्र देकर गये थे, उनमें से चार पार्षद उनके कार्यालय में उपस्थित होकर इस आशय का पत्र दे चुके हैं कि उक्त सूची में उनके नाम और हस्ताक्षर फर्जी हैं। इस खबर के प्रसारित होते ही माधोपुर में भू चाल आ गया। वहीं भूमिगत पार्षदों तक कलेक्टर के बयान की खबर पहुंची तो उनमें भी तहलका मच गया। कलेक्टर ने जिन 4 पार्षदों के पत्र की बात कही है, वे चारों पार्षद अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस देने के बाद से कल तक अज्ञातवास से सवाई माधोपुर नहीं लौटे थे। यही नहीं जिन चार पार्षदों का कलेक्टर नाम ले रहे हैं, उन चारों पार्षदों ने अपनी वीडियो बाईट बयान मीडिया को अज्ञातवास से भेजे है। जिसमें कहा गया है कि जिला कलेक्टर पता नहीं किस दबाव में बयान दे रहे हैं, पता नहीं लेकिन वे अविश्वास का नोटिस देने जिस दिन कलेक्टर के यहां गये थे, उसके बाद आज तक वापस नहीं गये।
इन पार्षदों का कहना है कि अगर किसी ने उनके लेटर पेड या नाम का दुरूपयोग किया है तो वे कानूनी कार्यवाही करेगें। उन्होंने अपने बयान में स्पष्ट कहा कि वे सभी पार्षद सभापति विमला शर्मा के खिलाफ हैं, और सब एकजुट हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Chairman of Vimala Sharmas chair can snatch a motion of no confidence against the president
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rajasthan, sawai madhopur, chairperson, no confidence against the president, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, sawai-madhopur news, sawai-madhopur news in hindi, real time sawai-madhopur city news, real time news, sawai-madhopur news khas khabar, sawai-madhopur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved