सवाई माधोपुर। मलारना डूंगर थानांतर्गत क्षेत्र के पनियाला गांव में आबादी के
समीप बोरवेल में गिरे 5 साल के अमन को निकाल लिया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी सांसें थम गईं। अमन के पोस्टमार्टम के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा। इसके बाद पुलिस बोरवेल खुला छोड़ने के आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करेगी। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
ज्ञात हो कि मंगलवार को 5 साल का अमन पनियाला गांव में खुले बोरवेल के पस खेल रहा था। वह खेलते-खेलते बोरवेल के नजदीक पहुंच गया और गिर गया। वह करीब 30 फुट पर अटक गया था। करीब 12 घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद उसे निकाल लिया गया। लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।
इधर गांववाले रातभर माैके पर जुटे रहे और अमन के सकुशल बाहर निकलने की दुआएं करते रहे। जब अमन के नहीं बचने की खबर गांव वालों को लगी तो गांव में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।गांव के लोग उन्हें ढांढस बंधा रहे हैं।
लोकसभा चुनाव 2024 : देश की 102 सीटों पर छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण रहा मतदान
लोकसभा चुनाव 2024: देश की 102 सीटों पर कुल 59.71% मतदान दर्ज
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
Daily Horoscope