• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सलूम्बर में खाद्य सुरक्षा अधिकारी 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Food Safety Officer arrested red-handed while accepting a bribe of 10,000 in Salumbar. - Salumbar News in Hindi

दुकानदार से निरीक्षण और सैम्पलिंग के नाम पर साल में दो बार मांगता था घूस; एसीबी उदयपुर इकाई ने की कार्रवाई जयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की उदयपुर इकाई ने बुधवार को कार्रवाई करते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) कार्यालय सलूम्बर के खाद्य सुरक्षा अधिकारी घनश्याम सिंह सोलंकी को परिवादी से 10,000 रुपये नकद रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। दुकान और एजेंसी बेरोक-टोक चलाने के एवज में मांगी थी घूस
एसीबी के महानिदेशक पुलिस गोविंद गुप्ता ने बताया कि परिवादी ने 10 जुलाई 2026 को एसीबी कार्यालय उदयपुर में शिकायत दर्ज कराई थी कि परिवादी की डगार स्थित किराना दुकान और सलूम्बर स्थित कोल्ड ड्रिंक एजेंसी पर आरोपी खाद्य सुरक्षा अधिकारी घनश्याम सिंह सोलंकी द्वारा निरीक्षण व सैंपल लेने के नाम पर दबाव बनाया जा रहा था। आरोपी ने केस दर्ज कराने और जेल भिजवाने की धमकी देकर दोनों दुकानों से साल में दो-दो बार 10,000-10,000 रुपये रिश्वत की मांग की थी।
सैंपल जब्त कर नोटिस दिया: 9 जून 2026 को आरोपी अपनी टीम के साथ किराना दुकान पर पहुंचा था और घी के चार पैकेट सैंपल के रूप में ले जाकर नोटिस जारी कर दिया था। इसके बाद शांतिपूर्वक व्यापार चलाने के बदले कुल 40,000 रुपये सालाना घूस तय की गई।
सत्यापन के बाद कार्यालय परिसर में ही पकड़ा गया आरोपी
मांग का सत्यापन: एसीबी टीम द्वारा शिकायत का सत्यापन कराया गया, जिसमें घूस मांगने की पुष्टि हुई। सत्यापन के दौरान आरोपी ने अपने सरकारी अनुबंधित वाहन में किराना दुकान के 10,000 रुपये ले लिए थे तथा एजेंसी के 10,000 रुपये बाद में लेना तय किया था।
ट्रैप कार्रवाई: डीआईजी डॉ. रामेश्वर सिंह के पर्यवेक्षण व एएसपी अनंत कुमार के निर्देशन में पुलिस निरीक्षक रामसुमेर मीणा की टीम ने जाल बिछाया। आरोपी घनश्याम सिंह सोलंकी को उसके कार्यालय परिसर में ही परिवादी से 10,000 रुपये की दूसरी किस्त लेते हुए रंगे हाथों दबोच लिया गया।
भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम में मामला दर्ज
एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव एवं महानिरीक्षक पुलिस एस. परिमला के पर्यवेक्षण में आरोपी से पूछताछ जारी है। मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है। एसीबी ने आमजन से टोल फ्री हेल्पलाइन 1064 या व्हाट्सएप नंबर 94135-02834 पर भ्रष्टाचार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने की अपील की है।
Keywords: Salumbar Food Safety Officer ACB Bribe 2026, ACB Udaipur Trap Ghanshyam Singh Solanki, Salumbar CMHO Office Bribe Arrest

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Food Safety Officer arrested red-handed while accepting a bribe of 10,000 in Salumbar.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: food safety officer, arrested, red-handed, bribe, सलूंबर, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, salumbar news, salumbar news in hindi, real time salumbar city news, real time news, salumbar news khas khabar, salumbar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved