• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राजसमन्द पुलिस ने बुलेट पर घूम रहे तीन बदमाशों को पिस्टल व कारतूस समेत किया गिरफ्तार, जयपुर और उदयपुर से चुराई दो कार बरामद

Rajsamand police arrested three miscreants roaming on Bullet along with pistol and cartridges, recovered two stolen cars from Jaipur and Udaipur. - Rajsamand News in Hindi

राजसमन्द। खमनोर थाना पुलिस की टीम ने नाकाबंदी में एक बुलेट बाइक पर सवार तीन बदमाशों को एक अवैध पिस्टल व कारतूस समेत गिरफ्तार किया है। इनकी निशानदेही पर जयपुर और उदयपुर से चुराई गई एक कार और एक बोलेरो जप्त की गई है। प्रारंभिक पूछताछ में इन्होंने वाहन चोरी की चार वारदात करना स्वीकार किया है। एसपी सुधीर जोशी ने बताया कि 100 दिवसीय कार्य योजना के क्रियान्वयन के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवलाल बैरवा व सीओ दिनेश सुखवाल के सुपरविजन में शनिवार को एसएचओ मय टीम द्वारा सायों का खेड़ा बस स्टैंड से आगे गजपुर रोड पर नाकाबंदी की गई। इस दौरान एक बुलेट बाइक पर आ रहे तीन व्यक्ति पुलिस को देख नाकाबंदी स्थल से कुछ पहले यू टर्न कर भागने लगे, जिन्हें टीम ने घेर कर पकड़ लिया। तलाशी में एक अवैध पिस्टल व कारतूस मिलने पर आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर तीनों को गिरफ्तार किया गया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम विक्रम रेबारी पुत्र किशन लाल निवासी कालिंजर थाना केलवाड़ा, पारस जैन पुत्र राजेंद्र कुमार निवासी उत्तम नगर थाना बिंदापुर नई दिल्ली एवं जितेंद्र सिंह पुत्र मनोहर सिंह निवासी कोयल थाना केलवाड़ा जिला राजसमंद बता वाहन चोरी की चार वारदातें करना कबूल किया।
एसपी जोशी ने बताया कि अभियुक्तों को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड में लेकर पूछताछ के बाद इनकी निशानदेही पर जयपुर में सीकर रोड के आसपास से चुराई एक मारुति जैन कार और उदयपुर के सवीना क्षेत्र से चुराई गई बोलेरो कैंपर गाड़ी बरामद की गई।
वाहन चोरी की फिराक में घूम रहे थे
अभियुक्त विक्रम रेबारी के बड़े भाई जगदीश रेबारी ने इन तीनों को एक पिस्टल देकर फोर व्हीलर वाहन चोरी करके लाने को कहा था। इसके लिए तीनों पिछली कुछ दिनों से खमनोर, केलवाड़ा तथा नाथद्वारा में इधर-उधर घूम फोर व्हीलर गाड़ी चोरी करने की फिराक में थे। अभियुक्त पारस जैन कुछ दिनों पहले ही दिल्ली से आकर नाथद्वारा में एक होटल पर रुका हुआ था।
अभियुक्त विक्रम रेबारी अपनी बुलेट बाइक पर साथियों को लेकर घूमता रहता। सूनी जगह पर खड़े वाहनों को मास्टर की से खोल कर सुनसान जगह पर खड़ी कर देते।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Rajsamand police arrested three miscreants roaming on Bullet along with pistol and cartridges, recovered two stolen cars from Jaipur and Udaipur.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rajsamand, miscreants, illegal pistol, cartridges, arrested, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, rajsamand news, rajsamand news in hindi, real time rajsamand city news, real time news, rajsamand news khas khabar, rajsamand news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved