राजसमंद। राजसमंद झील के द्वारिकाधीश छोर स्थित जलधरा घाट पर शुक्रवार सुबह उल्लास भरा माहौल रहा। झील के पूरी भर जाने की मन्नत पूरी होने पर उच्च शिक्षा मंत्री किरण माहेश्वरी ने शुक्रवार सुबह पदयात्रा से पूर्व झील की पूजा की। इस दौरान उच्च शिक्षा मंत्री किरण माहेश्वरी ने झील को करीब डेढ़ किमी लंबी चुनरी ओढ़ाई। इसके अलावा झील के किनारे पर अन्य आयोजन भी हुए। कार्यक्रम के दौरान जलधरा घाट पर काफी संख्या में लोग मौजूद थे। पुलिस भी चौकस रहा और ड्रोन कैमरे से पूरे आयोजन पर नजर बनाए रखी। राजसमंद झील के पूरी तरह लबालब होने की मन्नत पूरी होने झील पर हुए कार्यक्रम के दौरान करीब डेढ़ किमी लंबी चुनरी को देख सभी लोग हतप्रभ रह गए। झील को चुनरी ओढ़ाते समय लोगों में काफी उत्साह था। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
गौरतलब है कि मंत्री ने मन्नत मानी थी कि ऐतिहासिक राजसमन्द झील भरने पर वे कांकरोली स्थित प्रभु श्री द्वारिकाधीश मन्दिर से चारभुजानाथ तक पदयात्रा करेंगी। प्रभु द्वारिकाधीश के दर्शन के बाद चुनरी महोत्सव कार्यक्रम होगा। इसमें झील की पूजा व चुनरी चढ़ाने के बाद मंत्री माहेश्वरी आमजन को सम्बोधित कर पदयात्रियों के सैलाब के साथ प्रभु श्रीचारभुजानाथ के लिए पदयात्रा पर जाएंगी। पदयात्रा का रात्रि विश्राम पड़ासली गांव में रहेगा। अगले दिन 7 अक्टूबर को चारभुजा में प्रभु श्रीचारभुजानाथ के दर्शन व पूजा-अर्चना से पदयात्रा का समापन होगा। पदयात्रा कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी, पंचायत राजकीय मंत्री राजेंद्रसिंह राठौड़, जलसंसाधन मंत्री डॉ. रामप्रताप, संभाग के तीन सांसद हरिओमसिंह राठौड़ राजसमंद, चितौडग़ढ़ सीपी जोशी, उदयपुर सांसद अर्जुन मीणा आदि शामिल होंगे।
झील का विहंगम दृश्य आगे तस्वीरों में देखें...
लोकसभा चुनाव 2024: सुबह 9 बजे तक बिहार में 9.23%,छतीसगढ़ में 12.02%,J&K में 10.43%,MP में 15%,महाराष्ट्र में 6.98% मतदान दर्ज
लोकसभा चुनाव 2024: राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 10.67% मतदान दर्ज,यहां देखे 12 सीटों में कितना मतदान हुआ
बंगाल के कूचबिहार में तृणमूल-बीजेपी कार्यकर्ताओं में झड़प के बाद भड़की हिंसा
Daily Horoscope