राजसमंद/जयपुर। उच्च शिक्षा मंत्री किरण माहेश्वरी ने कहा है कि जीवन में पढ़ाई की महत्वपूर्ण भूमिका होती है और विद्यालय में सीखा हुआ ज्ञान लक्ष्य प्राप्ति में सदैव सहायक होता है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
उच्च शिक्षा मंत्री माहेश्वरी मंगलवार को राजसमंद जिले के नाथद्वारा के एक निजी विद्यालय में आयोजित प्रतिभावान विद्यार्थी सम्मान समारोह में विद्यार्थियों को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत और पढ़ाई के प्रति लगन से एक सभ्य समाज का निर्माण होता है। बुराइयों को त्याग कर एक व्यवस्थित दिनचर्या से विद्यार्थियों को अपने सुनहरे भविष्य का निर्माण करना चाहिए। इस दौरान उच्च शिक्षा मंत्री किरण माहेश्वरी ने शिक्षा तथा खेल में क्षेत्र में सराहनीय भागीदारी निभाने तथा जिले का नाम रोशनक करने वाले विद्यालय के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान किया।
आगे तस्वीरों में देखें...
लोकसभा चुनाव 2024 : देश की 102 सीटों पर छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण रहा मतदान
लोकसभा चुनाव 2024: देश की 102 सीटों पर कुल 59.71% मतदान दर्ज
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
Daily Horoscope