जयपुर/राजसमंद। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने बुधवार को नाथद्वारा के समीप डगवाड़ा पहुंचकर विधायक कल्याण सिंह चौहान को श्रद्धांजलि अर्पित की। राजे ने पार्थिव देह पर पुष्पचक्र अर्पित किया और सिंह के परिजनों को ढांढ़स बंधाया। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
विधायक कल्याण सिंह के निधन का समाचार सुनकर मुख्यमंत्री बुधवार दोपहर विधायक सिंह के निवास स्थान डगवाड़ा पहुंचीं। उन्होंने सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिजनों से मिलकर सांत्वना दी। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना भी की।
गौरतलब है कि राजसमंद जिले के नाथद्वारा विधानसभा क्षेत्र से विधायक कल्याण सिंह चौहान का मंगलवार देर रात उदयपुर के निजी अस्पताल में निधन हो गया था। वे लंबे समय से बीमार थे।
आगे तस्वीरों में देखें...
ISRO ने ब्रिटिश कंपनी के 36 उपग्रहों को ले जाने वाला भारत का सबसे बड़ा LVM3 रॉकेट किया लॉन्च, देखें तस्वीरें...
साप्ताहिक कॉलमः दीवारों के कान
धारा 144 के बावजूद कांग्रेस राजघाट पर करेगी सत्याग्रह
Daily Horoscope