राजसमंद। विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लगातार तीसरे कार्यकाल के लिए बहुमत प्राप्त करना परिवारवादी पार्टियों की राजनीति के लिए बड़ा संकट है। नरेन्द्र मोदी पहले ऐसे प्रधानमंत्री है, जो राजनीतिक पृष्ठभूमि वाले परिवार से नहीं आते है किन्तु लगातार तीसरी बार विजय प्राप्त करते हैं। लोकसभा चुनावों में भाजपा ने अपनी 70% सीटों पर पुनः विजय प्राप्त की और 32 नई सीटें भी जीती। दक्षिण भारत के राज्यों में भी भाजपा ने कांग्रेस पार्टी से ज्यादा मत प्राप्त किए हैं।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने कहा कि राजग के सभी सहयोगी विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है। राजग राष्ट्रवाद, जन कल्याण और गतिमान भारत का मंच है। इंडी जमात भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण और राष्ट्रहित का अंध विरोध करने वालों का गठबंधन है। इंडी जमात के नेता चुनावों में मिली पराजय के बाद भी झूठ और दुष्प्रचार के अभियान को चला रहे हैं। झूठ और दुष्प्रचार की राजनीति देश की प्रगति के लिए सबसे बड़ी चुनौती है।
दिल्ली चुनाव :शाह ने बीजेपी का संकल्प पत्र पार्ट-3 जारी किया, बोले- केजरीवाल जैसा झूठ बोलने वाला नहीं देखा
सनातन धर्म एक विराट वट वृक्ष, इसकी तुलना किसी झाड़ और झंखाड़ से नहीं : CM योगी
साइबर, समुद्री सुरक्षा और कट्टरपंथ से मुक्ति के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाएंगे भारत और इंडोनेशिया : पीएम मोदी
Daily Horoscope