• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

ACB की बड़ी कार्रवाई : राजसमंद DTO कार्यालय के सहायक प्रशासनिक अधिकारी की कार से 28,110 रुपये की संदिग्ध राशि जब्त

Major ACB Action : Suspicious sum of 28,110 seized from the car of an Assistant Administrative Officer - Rajsamand News in Hindi

नेगड़िया टोल प्लाजा पर रोकी गई अधिकारी की क्रेटा कार, संतोषजनक जवाब न मिलने पर राशि जब्त, उदयपुर स्थित मकान पर भी छापा राजसमंद/उदयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) मुख्यालय के निर्देशानुसार एसीबी चौकी चित्तौड़गढ़ ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला परिवहन अधिकारी (DTO) कार्यालय राजसमंद में कार्यरत सहायक प्रशासनिक अधिकारी दिनेश कलोलिया की निजी कार एवं जामा तलाशी से कुल ₹28,110/- की संदिग्ध नकद राशि जब्त की है। एसीबी के महानिदेशक पुलिस (DG) गोविंद गुप्ता ने बताया कि एसीबी चौकी उदयपुर को विश्वसनीय सूचना मिली थी कि राजसमंद DTO कार्यालय में कार्यरत सहायक प्रशासनिक अधिकारी दिनेश कलोलिया कथित रूप से अवैध वसूली की राशि लेकर कार्यालय समय समाप्त होने के बाद अपनी निजी कार से राजसमंद से उदयपुर की ओर रवाना होने वाले हैं।
प्राप्त सूचना के आधार पर एसीबी की टीम ने त्वरित योजना बनाकर आकस्मिक चेकिंग (Surprise Checking) का जाल बिछाया।
टोल प्लाजा पर घेराबंदी कर ली तलाशी
यह कार्रवाई एसीबी के उप महानिरीक्षक पुलिस (DIG) डॉ. रामेश्वर सिंह के सुपरविजन तथा एसीबी चित्तौड़गढ़ के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) गोपाल स्वरूप मेवाड़ा के नेतृत्व में 'नेगड़िया श्रीनाथजी उदयपुर प्राइवेट लिमिटेड टोल प्लाजा' पर अंजाम दी गई।
शाम को जैसे ही संदिग्ध अधिकारी की हुंडई क्रेटा कार (RJ-27-CK-4001) टोल प्लाजा पर पहुँची, एसीबी टीम ने उसे रोक लिया। वाहन के डैशबोर्ड और दिनेश कलोलिया की जामा तलाशी लेने पर कुल 28,110 रुपये नकद बरामद हुए। इस नकदी के संबंध में जब अधिकारी से पूछताछ की गई, तो वे कोई संतोषजनक जवाब या स्रोत का हिसाब पेश नहीं कर सके, जिसके बाद राशि को 'वजह सबूत' जब्त कर लिया गया।
उदयपुर स्थित निवास पर भी तलाशी जारी
कार्रवाई के दौरान मिले तथ्यों के आधार पर एसीबी मुख्यालय के निर्देशों पर संदिग्ध अधिकारी दिनेश कलोलिया के उदयपुर स्थित निवास स्थान पर भी एसीबी टीम द्वारा खानातलाशी की कार्रवाई की जा रही है। मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो द्वारा अग्रिम अनुसंधान और वैधानिक कार्रवाई जारी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Major ACB Action : Suspicious sum of 28,110 seized from the car of an Assistant Administrative Officer
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: acb rajasthan rajsamand dto office raid, dinesh kaloliya acb arrest 2026, acb chittorgarh udaipur toll plaza action, govind gupta dg acb rajasthan, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, rajsamand news, rajsamand news in hindi, real time rajsamand city news, real time news, rajsamand news khas khabar, rajsamand news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved