राजसमंद। कुंवारिया कस्बे के बालिका माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं को इको क्लब की ओर से वन भ्रमण के तहत बुधवार को छापरवाले हनुमान मंदिर पर ले जाया गया। यहां छात्राओं को पर्यावरण के तहत विभिन्न तरह के पेड़-पौधों व वनस्पति की जानकारी दी गई। बाद में उन्हें गोशाला का भी अवलोकन कराया गया। बालिकाओं ने पेड़ पौधों के बारे में जानकारी लेकर अपनी जिज्ञासा भी शांत की। इस दौरान संस्था प्रधान राजकुमारी खटीक, इको क्लब प्रभारी भारती विजयवर्गीय, विमला पारीक सहित कई अध्यापिकाएं मौजूद थी।
लोकसभा चुनाव 2024 : देश की 102 सीटों पर छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण रहा मतदान
लोकसभा चुनाव 2024: देश की 102 सीटों पर कुल 59.71% मतदान दर्ज
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
Daily Horoscope