राजसमंद। जिले के देवगढ़ (भीम) में जिला सैनिक कल्याण कार्यालय खोला जाएगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कार्यालय संचालन के लिए 7 पद सृजित करने और आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
इन पदों में जिला सैनिक कल्याण अधिकारी, सहायक प्रशासनिक अधिकारी, वरिष्ठ व कनिष्ठ सहायक सहित सात पद शामिल हैं। कार्यालय खुलने से क्षेत्र के पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों और शहीद सैनिकों के आश्रितों को घर के नजदीक ही बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।
उल्लेखनीय है कि राजसमंद जिले में भूतपूर्व सैनिकों, युद्ध वीरांगना, पूर्व सैनिकों की विधवाओं एवं उनके आश्रितों की अनुमानित संख्या 17550 है। इनमें तहसील भीम एवं देवगढ़ की संख्या 64 प्रतिशत है। मुख्यमंत्री ने वर्ष 2023-24 के बजट में कार्यालय खोलने के लिए घोषणा की थी।
First Phase Election 2024 : पहले चरण में 60 प्रतिशत से ज्यादा मतदान, यहां देखें कहा कितना मतदान
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
पहले चरण के बाद भाजपा का दावा : देश में पीएम मोदी की लहर, बढ़ेगा भाजपा की जीत का अंतर
Daily Horoscope