• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

ऑपरेशन चक्रव्यूह सफल : 2 करोड़ रुपये की अवैध एमडी ड्रग्स जब्त

Operation Chakravyuh Successful: Illegal MD Drugs Worth ₹2 Crore Seized - Pratapgarh News in Hindi

प्रतापगढ़ पुलिस ने जोधपुर के वांछित तस्कर को दबोचा, 1 किलो से अधिक एमडी ड्रग के साथ गिरफ्तार

प्रतापगढ़। प्रतापगढ़ जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत थाना रठांजना पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस की टीम ने एक वांछित तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1 किलो 08 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडी ड्रग जब्त की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 2 करोड़ रुपये है। जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक परबत सिंह जैतावत और पुलिस उप अधीक्षक गजेंद्र सिंह राव के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।
दूसरे जिले के वांछित अपराधी की तलाश में मिली सफलता यह कार्रवाई विशेष रूप से जिले के निवासी और दूसरे जिले में वांछित अपराधियों की तलाश के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। थानाधिकारी घीसुलाल के नेतृत्व में रठांजना पुलिस टीम शनिवार 18 अक्टूबर को जोधपुर पश्चिम जिले में वांछित मुलजिम आरिफ की तलाश में उसके गाँव साकरिया पहुंची। मौके पर आरोपी आरिफ पठान पुत्र आदिल खान पठान (30) निवासी साकरिया के कब्जे से 1 किलो 08 ग्राम अवैध एमडी ड्रग्स जब्त की गई और उसे गिरफ्तार किया गया।
जोधपुर के मामले में था वांछित
गिरफ्तार अभियुक्त आरिफ खान पुलिस थाना लुणी, जिला जोधपुर पश्चिम के एक अन्य 500 ग्राम एमडी के प्रकरण में भी वांछित था। थाना रठांजना में आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया गया है और अग्रिम अनुसंधान जारी है। यह बड़ी बरामदगी प्रतापगढ़ पुलिस की नशे के खिलाफ लगातार चल रही प्रभावी कार्रवाई को दर्शाती है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Operation Chakravyuh Successful: Illegal MD Drugs Worth ₹2 Crore Seized
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: operation, chakravyuh, successful, illegal, md drugs, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, pratapgarh news, pratapgarh news in hindi, real time pratapgarh city news, real time news, pratapgarh news khas khabar, pratapgarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved