• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राष्ट्रीय महिला आयोग ने पुलिस अधिकारियों से धरियावद प्रकरण में लिया अपडेट, पुलिस की कार्रवाई को सराहा

National Commission for Women took update from police officers in Dhariyavad case, praised the action of police. - Pratapgarh News in Hindi

प्रतापगढ़। राष्ट्रीय महिला आयोग ने धरियावद प्रकरण में पुलिस की त्वरित कार्रवाई के लिए प्रशंसा की है। प्रतापगढ़ जिले के धरियावद थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने के मामले की जांच करने पहुंची आयोग की टीम ने पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर मामले की अपडेट लेने के उपरांत मीडिया से बात करते हुए पुलिस कार्रवाई की जमकर तारीफ की। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय महिला आयोग ने राजस्थान के प्रतापगढ़ की महिला के ट्विटर पोस्ट पर स्वतः संज्ञान लेते हुए एक जांच समिति का गठन किया गया है। समिति के अध्यक्ष के रूप में राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य श्रीमती डेलिना खोंगडुप और काउंसलर शालिनी सिंह की एक टीम प्रतापगढ़ पहुंचो। टीम ने जिला कलेक्टर इंद्रजीत यादव व पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सहित अधिकारियों के साथ बैठक कर मामले की अपडेट ली। इस बैठक के उपरांत मीडिया से बात करते हुए खोंगडुप ने मामले में पुलिस कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस की वजह से पीडिता अब भय मुक्त है। अपने पेरेंट्स के साथ रहना चाह रही है। उन्होंने कहा कि कि हम जांच कर रहे हैं, जो भी तथ्य है उसे महिला एवं बाल विकास मंत्रालय को भी भेजेंगे।
प्रतापगढ़ जिले के धरियावद थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला को उसके पति और ससुराल वालों द्वारा निर्वस्त्र कर घुमाने का एक वीडियो वायरल हुआ था। घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं होने के उपरांत भी वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने स्वतः संज्ञान लिया। एडीजी क्राइम दिनेश एमएन, रेंज आईजी एस परिमला समेत जिले के तमाम पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। मामले की जानकारी हासिल कर अभियुक्तों को नामजद किया गया। मामले में पुलिस की 30 टीम में गठित कर मात्र 12 घंटे मुख्य आरोपी सहित 11 आरोपियों को पकड़ लिया गया।
एडीजी क्राइम दिनेश एमएन ने सोमवार को धरियावद थाने में स्थानीय पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-National Commission for Women took update from police officers in Dhariyavad case, praised the action of police.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: national commission for women, police officers, dhariyavad case, police, rajasthan, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, pratapgarh news, pratapgarh news in hindi, real time pratapgarh city news, real time news, pratapgarh news khas khabar, pratapgarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved