• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

50 हज़ार का इनामी गिरफ्तार: मुंगाणा टाण्डा तिहरे हत्याकांड का है मुख्य अभियुक्त

50 thousand bounty arrested: Main accused in Mungana Tanda triple murder case - Pratapgarh News in Hindi

प्रतापगढ़। पारसोला थाना इलाके में मुंगाणा टाण्डा गांव के तिहरे हत्याकांड में पुलिस ने विदेश भाग गए अभियुक्त डायालाल लबाना को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी घटना के रोज ही कुवैत भाग गया था, जिसकी गिरफ्तारी के लिए लुक आउट नोटिस जारी कर 50 हजार का इनाम घोषित किया गया। जिला पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ लक्ष्मणदास ने बताया कि 28 जुलाई को थानाधिकारी पारसोला शंभु सिंह को आसुचना मिली कि मुंगाणा टाण्डा में किसी व्यक्ति को किसी ने मारकर जला दिया है। सूचना पर वृताधिकारी वृत धरियावद तथा थानाधिकारी पारसोला मय जाप्ते के मुगांणा पहुचें तो वहा पता चला की सुरजमल लबाना पुत्र बाबरू, उसकी पत्नी लच्छी तथा 02 साल का लडका घर पर नहीं है। वे 27 जुलाई को सुबह करीब 11 बजे से लापता है। एसपी दास ने स्वयं मौके पर पहुॅुच मौके का मुआयना किया। डॉग स्क्वायड टीम तथा एफएसएल टीम को बुला निरीक्षण कराया तो घर के अंदर बारीकी से देखने पर घर के पिलर पर खून के धब्बे लगे हुए मिले तथा सूरजमल की पहली पत्नी से हुए लड़को डायालाल, कनीराम और कांतिलाल व अन्य सदस्य फरार मिले। अनुसंधान के दौरान पुलिस ने मृतक के दो बेटों कनीराम व कांतिलाल को भीलवाड़ा से गिरफ्तार कर उनके निशानदेही पर एनीकेट से तीनों के शव बरामद किये।
पूछताछ में सामने आया कि पिता के दूसरे विवाह करने और बाथरूम बनाने को लेकर हुए विवाद के बाद तीनों लड़कों और अन्य घर वालों ने सूरजमल, उसकी दूसरी पत्नी लच्छी व 2 साल के बच्चे के साथ गम्भीर तरीके से मारपीट की। मंगरी वाले कुंए पर ले जाकर रस्सी से गला घोटकर तीनो की हत्या कर लाशों को प्लास्टिक की कट्टों में डाल कर पत्थर भरकर पांचली एनीकेट में फेंक दिया। एसपी दास ने बताया कि मामले में पूर्व में कुल 6 जनों को गिरफ्तार किया जा चुका था।
मुख्य आरोपी डायालाल लबाना घटना के रोज ही अहमदाबाद एयरपोर्ट से कुवैत फरार हो गया। जिसकी गिरफ्तारी के लिए लुक आउट नोटिस जारी कर आईजी बांसवाड़ा रेंज द्वारा 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया। तलाश के दौरान थाना धरियावद के कांस्टेबल अमर सिंह व सुरेंद्र कुमार को सूचना मिली कि आरोपी डाया लाल कुवैत प्रशासन के पकड़ में आ जाने के डर से कुवैत से अहमदाबाद लौटकर भारत में ही किसी राज्य में फरारी काटने आ रहा है।
इस सूचना पर अहमदाबाद पहुंची टीम एयरपोर्ट के बाहर से आरोपी डायालाल को डिटेन कर थाने पर लेकर आई। आरोपी को पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की भी तलाश की जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी में एसएचओ धरियावद कपिल पाटीदार व एसएचओ पारसोला शंभू सिंह मय टीम शामिल थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-50 thousand bounty arrested: Main accused in Mungana Tanda triple murder case
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: pratapgarh, triple murder case, mungana tanda village, parsola police station, arrest, accused dayalal labana, fled abroad, kuwait, lookout notice, crime news in hindi, crime news, pratapgarh news, pratapgarh news in hindi, real time pratapgarh city news, real time news, pratapgarh news khas khabar, pratapgarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

क्राइम

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved