• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

आयुष्मान भारत कार्ड से बनाएंगे स्वस्थ राजस्थान, खाली पद भी जल्दी भरे जाएंगेः गजेंद्र सिंह

Ayushman Bharat card will make Rajasthan healthy, vacant posts will also be filled soon: Gajendra Singh - Phalodi News in Hindi

फलोदी। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने गुरुवार को जिले के पंचायत समिति लोहावट के ग्राम पंचायत छीला में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने शिविर में संचालित सभी विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आमजन को अधिक से अधिक लाभ पहुंचाना सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने गोद-भराई एवं अन्न प्राशन संस्कार करवाकर राज्य व केंद्र सरकार के साथ होने का महिलाओं व ननिहालों को भरोसा दिलाया। चिकित्सा मंत्री खींवसर ने कहा कि मोदी जी द्वारा गरीब, किसान, युवा और सभी जरूरतमंदों को राहत देने के लिए इन शिविरों का आयोजन किया जा रहा है जहां पर किसान मृदा स्वास्थ्य कार्ड बनाकर अपने खेत की उत्पादकता अनुसार फसल बो सकता है केसीसी, पीएम किसान सम्मान निधि के माध्यम से आर्थिक सबल प्राप्त कर सकता है, महिलाएं प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना एवं पीएम उज्जवला योजना से सशक्त बनेंगी। खींवसर ने मीडिया से संवाद कर अपनी प्राथमिकताएं बताईं। उन्होंने कहा कि विभाग में रिक्त पदों को जल्द भरा जाएगा। प्रत्येक नागरिक के आयुष्मान भारत कार्ड से स्वस्थ राजस्थान बनाने को लेकर अपना विजन प्रस्तुत किया। इससे पूर्व खींवसर ने उपखंड बापिणी के ग्राम पंचायत निम्बों का तालाब में शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने किसानों के लिए नैनो यूरिया छिड़काव के ड्रोन प्रदर्शन को भी देखा।
जिला कलेक्टर हरजीलाल अटल ने कहाकि शिविरों का वास्तविक उद्देश्य वंचितों को लाभान्वित करना हो न कि केवल कागजी हो। उन्होंने सभी सम्बंधितों को भारत एवं राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी पात्र वंचित तक पहुंचाना एवं उन्हें लाभान्वित करना होनी चाहिए। जिला कलेक्टर अटल ने उपखंड अधिकारी व विकास अधिकारी को शिविर में संबंधित विभागों से समन्वय कर रिकॉर्ड संधारण,लिस्टिंग करना एवं लाभार्थियों को योजनाओं के लाभ प्राप्ति का फॉलोअप लेकर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
गैस किट, मृदा स्वास्थ्य कार्ड एवं प्रशस्ति पत्र किए वितरितः
शिविर में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री खींवसर एवं जिला कलेक्टर अटल ने किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरित किए। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को गैस किट वितरित कर खींवसर ने महिलाओं के संवाद भी किया साथ ही ग्राम पंचायत के विशेष लोगों को प्रशस्ति पत्र देकर प्रोत्साहित किया।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधि ओमप्रकाश, मनोहर लाल पालीवाल, जिला परिषद के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी गोपाल सिंह बोचल्या, लोहावट उपखंड अधिकारी प्रदीप कुमार, बहुसंख्यक लाभार्थी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Ayushman Bharat card will make Rajasthan healthy, vacant posts will also be filled soon: Gajendra Singh
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: phalodi, gajendra singh khinvsar, medical and health minister, vikas bharat sankalp yatra, gram panchayat chheela, lohawat panchayat samiti, departmental stalls, baby shower, food offering ceremony, women, children, support, state government, central government, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, phalodi news, phalodi news in hindi, real time phalodi city news, real time news, phalodi news khas khabar, phalodi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved