• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बिंदोली में नाचने के विवाद में युवक की लात-घूंसों से पीट-पीटकर हत्या, अस्पताल ले जाते समय गाड़ी पर बरसाए पत्थर

Youth beaten to death following dispute over dancing at wedding procession - Pali News in Hindi

सोजत (पाली)। राजस्थान के पाली जिले के सोजत रोड थाना क्षेत्र के खारिया सोढ़ा गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक शादी समारोह की बिंदोली के दौरान डीजे पर नाचने को लेकर हुए मामूली विवाद में 22 वर्षीय युवक अंकित वाल्मीकि की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। संवेदनहीनता की हद तो तब पार हो गई जब घायल युवक को अस्पताल ले जा रही कार को आरोपियों ने एक घंटे तक घेरे रखा और उस पर लाठी-पत्थरों से हमला कर दिया। बाद में ग्रामीणों के बीच-बचाव के बाद युवक को अस्पताल पहुंचाया जा सका, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डीजे पर नाचने के दौरान भड़का विवाद : पुलिस के अनुसार, अंकित वाल्मीकि (22) मूल रूप से पीपाड़ (जोधपुर) का निवासी था और बचपन से बिलाड़ा में अपने नाना मोहब्बत लाल के साथ रहता था। शुक्रवार को वह अपने नाना के साथ खारिया सोढ़ा गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने आया था। रात करीब 11 बजे जब बिंदोली निकल रही थी, तब डीजे पर नाचने के दौरान अंकित का शादी में आए कुछ अन्य मेहमानों से विवाद हो गया। बहस इतनी बढ़ी कि आरोपियों के गुट ने अंकित पर हमला बोल दिया और लात-घूंसों से उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गया।
अस्पताल ले जाते समय कार को घेरा, एक घंटे तक रोके रखा : घटना के बाद जब अंकित के रिश्तेदार विक्रम ने उसे सोजत अस्पताल ले जाने के लिए अपनी इको कार निकाली, तो आरोपियों ने रास्ते में गाड़ी को घेर लिया। आरोपियों ने कार पर डंडे और पत्थर बरसाने शुरू कर दिए और करीब एक घंटे तक घायल अंकित को अस्पताल नहीं ले जाने दिया।
ग्रामीणों के दखल के बाद पहुंची एंबुलेंस: काफी देर तक चले हंगामे के बाद जब स्थानीय ग्रामीणों और अन्य रिश्तेदारों ने बीच-बचाव किया, तब कहीं जाकर एंबुलेंस को बुलाया जा सका। अंकित को तुरंत सोजत के ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी और डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
10 लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज : घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी रतनाराम देवासी और थानाधिकारी कमला लोहार पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे। मृतक अंकित पेशे से टैक्सी ड्राइवर था और उसकी शादी दो साल पहले ही सोजत के अटबड़ा गांव में हुई थी। वर्तमान में उसकी पत्नी गर्भवती है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने सोजत निवासी मदनलाल वाल्मीकि सहित 10 नामजद लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Youth beaten to death following dispute over dancing at wedding procession
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: pali crime news, sojat road murder, bindoli dispute, youth beaten to death, rajasthan crime, dj dispute murder, khariya sodha village, ankit valmiki case, pali police investigation, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, pali news, pali news in hindi, real time pali city news, real time news, pali news khas khabar, pali news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved