जैतारण/सोजत/जयपुर। मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने कहा कि वे राजस्थान की बहू है। राजस्थान की संस्कृति को
जानती है। लेकिन कांग्रेस के नये-नये नेता सचिन पायलट को न राजस्थान की
संस्कृति का पता है, न ही यहां के संस्कारों का पता और न ही यहां की प्रथा
का पता। पहले राजस्थान को समझ तो लो फिर उसके बाद हमसे सवाल करो। सीएम राजे पाली जिले के जैतारण कस्बे में आयोजित एक बड़ी सभा को सम्बोधित कर रही थीं। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
उन्होंने कहा कि पीपाड़ सिटी में पथराव की घटना एक साजिश थी जिसे टीवी और वीडियो फुटेज के माध्यम से सब ने देखा है। इसके बावजूद कांग्रेस कह रही है कि यह उसने नहीं किया। मुझे प्रदेश की जनता ने साढे़ 7 करोड़ लोगों की सेवा के लिए चुना है। इसलिए कांग्रेस ने मेरा नहीं प्रदेश के साढे़ 7 करोड़ लोगों का अपमान करने का प्रयास किया। हर महिला का अपमान करने का प्रयास किया। राजस्थान में सबको प्यार करते हुए, सबको साथ लेकर चलते हुए, राम-राम सा और खम्मा घणी बोलते हुए आगे बढ़ने की परम्परा रही है, लेकिन इन्होंने इस परम्परा को तोड़ने का काम किया है। प्रदेश की जनता आने वाले चुनाव में इसका सबक इन्हें सिखा देगी।
First Phase Election 2024 : पहले चरण में 60 प्रतिशत से ज्यादा मतदान, यहां देखें कहा कितना मतदान
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
पहले चरण के बाद भाजपा का दावा : देश में पीएम मोदी की लहर, बढ़ेगा भाजपा की जीत का अंतर
Daily Horoscope