• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सिक्किम के राज्यपाल ने तख्तगढ़ में 100 फीट ऊंचे तिरंगे का किया अनावरण, मंत्री जोराराम कुमावत की भी रही गरिमामयी उपस्थिति

Sikkim Governor Unveils 100-Foot-High Tricolor in Takhatgarh; Minister Joraram Kumawat Also Graces the Occasion - Pali News in Hindi

सुमेरपुर। सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर ने सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र के गांव तखतगढ़ के नेहरू रोड चौराहे पर 100 फीट ऊंचे तिरंगे का अनावरण किया गया। इस दौरान नगर पालिका के माध्यम से 351.83 लाख रुपए की लागत से बनने वाली पानी की टंकी सहित कई अन्य विकास कार्यों का शिलान्यास/लोकार्पण एलईडी पर रिमोट के जरिये किया गया। बस स्टेंड पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुआ, जिसके पश्चात अतिथियों ने संयुक्त रूप से तिरंगा ध्वज फहराकर राष्ट्र के प्रति सम्मान और एकता का संदेश दिया। दोनों अतिथियों ने क्षेत्र में जल निकासी व्यवस्था के लिए निर्माणाधीन नाले का भी निरीक्षण किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सिक्किम राज्यपाल ओमप्रकाश माथुर व पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग, राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी एवं पीएम स्ट्रीट वेंडर्स आत्म निर्भर निधि योजना के तहत कुल 10 लाभार्थियों को 50-50 हजार रुपये के चैक वितरित किए गए। राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर ने उदबोधन में कहा कि तिरंगा हमारे राष्ट्र की आन, बान और शान का प्रतीक है। इस प्रकार के आयोजन नई पीढ़ी में देशभक्ति की भावना को सुदृढ़ करते हैं। उन्होंने तखतगढ़ नगर पालिका के इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे प्रेरणादायक बताया। साथ ही उन्होंने सिक्किम राज्य की भौगोलिक व प्राकृतिक सुंदरता के बारे में बताया।
विकास कार्यों से मिलेगी क्षेत्र को मजबूती : कुमावत
कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने कहा कि राजस्थान सरकार द्वारा प्रदेश के विकास के साथ-साथ सांस्कृतिक और राष्ट्रीय मूल्यों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि नगर पालिका तखतगढ़ के विशाल 100 फीट का तिरंगा क्षेत्रवासियों में एकता और देशप्रेम की भावना को और मजबूत करेगा। कुमावत ने कहा कि तखतगढ़ ग्राम पंचायत के गांव खेड़ावास में टंकी के निर्माण से क्षेत्र में पानी की समस्या का निवारण हो पाएगा। इसके साथ ही साथ ही विद्यालय समिति की ओर से विद्यालय में प्रार्थना स्थल पर टिन शेड देने पर भी विद्यालय प्रशासन की ओर से धन्यवाद ज्ञापित किया गया । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तखतगढ़ में ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट लैब के निर्माण से 100 से अधिक जांच सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध हो सकेगी जिससे क्षेत्र वासियों को जांचों के लिए अन्य क्षेत्रों में पलायन नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने सरस डेयरी प्रोटेक्ट की गुणवत्ता व उपलब्धता, प्रधानमंत्री आवास योजना, पीएम स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर निधि योजना आदि के बारे में जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि तखतगढ़ क्षेत्र में 30 मीटर ऊंचाई वाला तिरंगा पोल मय झण्डा फिक्सिंग कार्य का लोकार्पण, नगर पालिका तखतगढ क्षेत्र में रेन बसेरा निर्माण कार्य, खेडावास में पानी टंकी निर्माण, नगरपालिका द्वारा पक्षी गृह निर्माण का शिलान्यास किया गया। साथ ही संघवी केसरी सीनीयर सैकण्डरी विद्यालय के प्रार्थना स्थल परसिर में टीनशेड, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में लेब निर्माण का उद्घाटन व कई प्रकार की जांचों की सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई गई तथा पीएमश्री राबाउमावि तखतगढ़ 2 अतिरिक्त कक्षा कक्ष व 3 विज्ञान की प्रयोगशालओ के निर्माण कार्य का लोकार्पण किया गया।
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना में लाभार्थी सगीदेवी पत्नी मोतीराम, पप्पुराम पुत्र प्रतापराम, जगमाल राम पुत्र प्रतापराम, पूजादेवी छगनलाल, सासाराम नरसा को 50 हजार रुपये चैक के माध्यम से अनुदान दिया गया। इसी प्रकार प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत तृतीय किश्त के लिए लाभार्थी सोहनसिंह पुत्र मीठूसिंह, पुखाराम पुत्र गजाराम प्रजापत, पोनीदेवी पत्नी अमराराम माली, शांतिदेवी पत्नी पेमाराम राणा, पुष्पादेवी पत्नी पोमाराम मीणा को 50 हजार का चैक वितरित कर लाभान्वित किया गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस तरह के कई विकास कार्यों के स्वीकृत होने पर क्षेत्रवासियों ने मंत्री कुमावत सहित भाजपा सरकार का धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस अवसर पर आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित, पूर्व सांसद पुष्प जैन, पाली डेयरी के अध्यक्ष प्रतापसिंह बिठिया, प्रदेश कार्यसमिति करणसिंह राजपुरोहित नेतरा, एसडीएम कालूराम कुम्हार, नायब तहसीलदार जितेन्द्र बबेरवाल, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष ललित रांकावत, पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोज नामा, अधिशाषी अधिकारी मगराज चौधरी सहित भाजपा पदाधिकारीगण कार्यकर्ता एवं अधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Sikkim Governor Unveils 100-Foot-High Tricolor in Takhatgarh; Minister Joraram Kumawat Also Graces the Occasion
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sumerpur flag inauguration, om prakash mathur, rajasthan development works, tiranga flag 100 feet, pm awas yojana beneficiaries, takhatgarh news, rajasthan local development, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, pali news, pali news in hindi, real time pali city news, real time news, pali news khas khabar, pali news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved