• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पाली में रेल्वे सुरक्षा बल (आर.पी.एफ.) के इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर एवं एएसआई 65 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

Railway Protection Force RPF Inspector, Sub Inspector and ASI arrested red handed taking bribe of Rs 65 thousand in Pali - Pali News in Hindi

पाली/फालना। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) मुख्यालय के निर्देश पर पाली-द्वितीयइकाई रिश्वत लेने के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ), पोस्ट फालना के इंस्पेक्टर कृपाल सिंह, सब इंस्पेक्टर सुश्री डिम्पल व असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (एएसआई) रमेश कुमार को 65 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। एसीबी के महानिदेशक डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि एसीबी की पाली-द्वितीय इकाई काे परिवादी द्वारा शिकायत दी गई थी। इसमें बताया कि आरपीएफ थाना फालना में दर्ज ऑनलाईन टिकिट मामले में उसकी दुकान से लाए गए लैपटॉप एवं अन्य दस्तावेज वापस करने एवं जाँच में मदद करने की एवज में आरोपियों द्वारा 2 लाख रुपए रिश्वत की राशि मांग कर परेशान किया जा रहा है। इस पर एसीबी जोधपुर के उप महानिरीक्षक पुलिस हरेन्द्र महावर के सुपरविजन मेंएसीबी पाली-द्वितीय इकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्ष खींव सिंह के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन किया जाकर आज उनके द्वारा मय टीम के ट्रेप कार्रवाई करते हुए आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। उल्लेखनीय है कि शिकायत के सत्यापन के दौरान भी आरोपी रमेश कुमार द्वारा परिवादी से 35 हजार रुपये रिश्वत के रूप में वसूले थे।
एसीबी जयपुर की उप महानिदेशक पुलिस श्रीमती स्मिता श्रीवास्तव के निर्देशन में आराेपियों से पूछताछ जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Railway Protection Force RPF Inspector, Sub Inspector and ASI arrested red handed taking bribe of Rs 65 thousand in Pali
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: railway protection force rpf inspector, sub inspector and asi arrested red handed taking bribe of rs 65 thousand in pali\r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, pali news, pali news in hindi, real time pali city news, real time news, pali news khas khabar, pali news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved