• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

ऑपरेशन मदभ्रमर: ANTF के जाल में 90वां शिकार, 2 साल से फरार 25 हजार का इनामी तस्कर भैराराम पाली से गिरफ्तार

Operation Madbhramar: 90th Catch for ANTF; Smuggler Bhairaram—Wanted for 2 Years with - Pali News in Hindi

जयपुर/पाली। राजस्थान पुलिस के मादक पदार्थ विरोधी कार्यबल (ANTF) ने अवैध मादक पदार्थों के सौदागरों के खिलाफ अपने विशेष अभियान 'ऑपरेशन मदभ्रमर' के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। राजस्थान-मध्य प्रदेश सीमा से डोडा पोस्त तस्करी के अंतरराज्यीय नेटवर्क का संचालन करने वाले और 2 साल से फरार 25 हजार रुपये के इनामी तस्कर भैराराम देवासी को पाली के तखतगढ़ से धर दबोचा गया। ANTF का यह 90वां बड़ा प्रहार है। एएनटीएफ महानिरीक्षक (IGP) विकास कुमार ने बताया कि पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा और अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADG) दिनेश एमएन के निर्देशन में नशा तस्करों के खिलाफ धरपकड़ अभियान जारी है। आरोपी भैराराम (निवासी अगवरी, थाना आहोर, जिला जालोर) पर जालोर पुलिस अधीक्षक द्वारा 25,000 रुपये का इनाम घोषित था। ड्राइवर से बना तस्करी का सिंडिकेट सरगना
आईजीपी विकास कुमार के अनुसार, आरोपी भैराराम पांचवीं तक पढ़ा है और पहले भेड़-बकरी चराने व खेती का काम करता था। वर्ष 2019 में पिता के निधन के बाद आर्थिक तंगी के चलते वह डोडा पोस्त तस्करों के संपर्क में आया।
शुरुआत: शुरुआत में वह खेप पहुंचाने के लिए सिर्फ वाहन चलाता था और प्रति ट्रिप करीब 50 हजार रुपये लेता था।
खुद का नेटवर्क: धीरे-धीरे संपर्कों का विस्तार कर उसने अपना खुद का तस्करी सिंडिकेट खड़ा कर लिया।
साथियों को फंसाकर फरार होना: वह हमेशा अपने साथियों को आगे रखकर खुद पीछे रहता था। जब भी पुलिस कार्रवाई होती, उसके साथी पकड़े जाते और वह मौके से भाग निकलता। वर्ष 2024 में आहोर में पहली बार उसके खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज हुआ था। इसके बाद उसने भाद्राजून के तस्करों से हाथ मिलाया और लगातार नई गैंग बनाता रहा।
6 राज्यों और 16 ठिकानों पर काटी फरारी
गिरफ्तारी से बचने के लिए भैराराम पिछले दो वर्षों से लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था। उसने हरियाणा, दिल्ली, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु और राजस्थान के चित्तौड़गढ़, जयपुर, पाली व उदयपुर में करीब 16 ठिकानों पर छिपकर फरारी काटी। पुलिस की सर्विलांस से बचने के लिए वह कभी अपना फोन इस्तेमाल नहीं करता था, बल्कि सड़क चलते राहगीरों से मोबाइल मांगकर अपने नेटवर्क व परिजनों से बात करता था।
दोस्त के सामने शेखी बघारना पड़ा भारी
लंबे समय तक पुलिस को छकाने के बाद भैराराम को लगा कि मामला शांत हो चुका है। काली कमाई के लालच में उसने 15 दिन पहले दोबारा डोडा पोस्त की तस्करी शुरू की और पाली के तखतगढ़ में किराये का कमरा ले लिया।
हाल ही में उसने अपने एक साथी के सामने घमंड में शेखी बघारी कि "मैं हर बार बच निकलता हूं और नई गैंग बना लेता हूं। तीन-चार ट्रिप हो चुकी हैं, इस बार भी मैं निकल जाऊंगा और तू पकड़ा जाएगा, पुलिस मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकती।" भैराराम का यह ताना उसके साथी को चुभ गया, जिसके बाद उसने ANTF को सटीक सूचना दे दी कि भैराराम तखतगढ़ में मौजूद है। सूचना मिलते ही ANTF की टीम ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया।
कार्रवाई में शामिल टीम को एएनटीएफ मुख्यालय में सम्मानित किया जाएगा। पुलिस ने अपील की है कि मादक पदार्थों के संबंध में किसी भी गोपनीय सूचना के लिए कंट्रोल रूम नंबर 0141-2502877 या व्हाट्सएप नंबर 9261225056 पर संपर्क किया जा सकता है, जहां पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Operation Madbhramar: 90th Catch for ANTF; Smuggler Bhairaram—Wanted for 2 Years with
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: operation madbhramar antf rajasthan, bhairaram devasi smuggler arrested, jalore most wanted drug smuggler, takhatgarh pali police raid, adg dinesh mn antf, ig vikas kumar narcotics task force, doda post smuggling network rajasthan, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, pali news, pali news in hindi, real time pali city news, real time news, pali news khas khabar, pali news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved