माउंट आबू सिरोही (राज)। ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा 29 सितंबर से 2 अक्टूबर, 2018 तक भारत के राजस्थान स्थित आबू रोड में ‘‘विज्ञान, आध्यात्मिकता और पर्यावरण‘‘ पर एक वैश्विक सम्मेलन और एक्सपो का आयोजन किया गया है। भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति दीपक मिश्रा, गृह मंत्री राजनाथ सिंह, नाइजीरिया के पूर्व राष्ट्रपति ओलुसेगुन ओबासंजो, अमेरिकी अभिनेत्री और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की पूर्व पत्नी मार्ला मैपल समेत कई विश्व प्रसिद्ध पर्यावरणविद, वैज्ञानिक, आध्यात्मिक नेता, कलाकार इस विज्ञान, पर्यावरण और आध्यात्मिकता के अंतर्गत आयोजित वैश्विक सम्मलेन में शामिल होंगे। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
29 सितंबर से 2 अक्टूबर तक आयोजित इस वैश्विक सम्मेलन के मुख्य उद्देश्यों में से एक है आध्यात्मिकता के माध्यम से हमारी पर्यावरणीय चुनौतियों का समाधान ढूंढना। आयोजित मुख्य सत्रों और चर्चाओं के कई सत्रों के दौरान, वैज्ञानिक, पर्यावरणविद् और आध्यात्मिक नेता प्रकृति के साथ पूर्ण समन्वय बनाने के लिए अभिनव एवं नए विचारों पर मंथन करेंगे। इस सत्र को मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी जानकी, वरिष्ठ अमेरिकी पत्रकार रोलान्डा वाट्स, पर्यावरणविद वंदना शिवा और कार्तिकेय साराभाई समेत अन्य सभी विशेषज्ञों और नेताओं द्वारा जीवन के सभी क्षेत्रों से जुड़े पहलुओं पर संबोधित किया जाएगा।
गुजरात रेप केस में गांधीनगर कोर्ट ने आसाराम बापू को सुनाई उम्रकैद की सजा
रुपया कमजोर नहीं हुआ, डॉलर मजबूत हुआ : आर्थिक सर्वे
एयर इंडिया में पेशाब का मामला : दिल्ली की अदालत ने आरोपी शंकर मिश्रा को जमानत दी
Daily Horoscope