• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पाली जिले में मेगा पीटीएम आयोजित, कैबिनेट मंत्री कुमावत रहे मौजूद

Mega PTM Organized in Pali District, Cabinet Minister Kumawat Present - Pali News in Hindi

पाली। बंसत पंचमी के अवसर पर जयपुर जिले में मेगा पीटीएम मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की सानिध्य में आयोजित हुआ। इसी कड़ी में पाली जिले के जिला परिषद सभागार में शिक्षा विभाग द्वारा बसंत पंचमी एवं नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर मेगा पीटीएम आयोजित की गई। इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से स्कूल छात्राओं, अभिभावकों एवं शिक्षकों का सीधा संवाद हुआ। कार्यक्रम में पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग के कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने भी भाग लिया। उन्होंने कार्यक्रम का लाईव प्रसारण देखा और बच्चों से मुलाकात कर उनके अध्ययन की जानकारी ली। इस कार्यक्रम की शुरुआत मां शारदे के चित्र पर पुष्प व माल्यार्पण तथा नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इसके पश्चात मंत्री श्री कुमावत ने सामूहिक मां शारदे वंदना में सहभागिता की एवं मुख्यमंत्री के वीसी लाइव संवाद का अवलोकन किया। बाँगड़ स्कूल में छात्राओं को बांटी साईकिलें—
स्थानीय पीएमश्री बांगड़ स्कूल में जिलास्तरीय निपुण मेला और मेगा पीटीएम का आयोजन किया गया। मंत्री कुमावत ने सुभाषचंद्र बोस जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि युवाओं को बोस की तरह देशभक्त और चरित्रवान बनना चाहिए। उन्होंने मेगा पीटीएम में आए अभिभावकों का अभिनंदन करते हुए कहा कि आप सभी को एक जिम्मेदार नागरिक का कर्तव्य निभाते हुए बच्चों को शिक्षा और संस्कार से जोड़ना चाहिए।
इस अवसर पर राष्ट्रीय गीत वंदेमातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सामूहिक गायन किया गया। इसके पश्चात् मंत्री ने निपुण मेले के अन्तर्गत बालकों द्वारा निर्मित कलाकृतियों का निरीक्षण कर छात्रों की प्रशंसा की तथा इक्कीस छात्राओं को साइकिल भेंट कर साइकिल वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Mega PTM Organized in Pali District, Cabinet Minister Kumawat Present
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: pali, basant panchami, mega ptm, chief minister bhajanlal sharma, netaji subhas chandra bose, minister joraram kumawat, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, pali news, pali news in hindi, real time pali city news, real time news, pali news khas khabar, pali news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved