• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सिंदरू में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के नए भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास

Laying of the foundation stone for the construction of the new building of the primary health center in Sindru. - Pali News in Hindi

सुमेरपुर,। पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग के कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत शनिवार को पाली जिले की सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर रहे। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में आयोजित अनेक कार्यक्रमों में शिरकत कर विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। मंत्री कुमावत ने विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत सिंदरू में 159 लाख रुपए की लागत से बनने वाले नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) का शिलान्यास किया।

उन्होंने कार्यक्रम में संबोधित करते हुए कहा कि सब सेंटर भवन के अतिरिक्त ये आधुनिक भवन 6 बेड की सुविधाओं यथा-रिसेप्शन, वेलनेस सेंटर, ओपीडी कक्ष, लेबर रूम, लेर्बोटरी एवं एमओ आवास का निर्माण किया जाएगा। इस नए भवन का कार्य करीब आठ माह में पूरा होने के बाद इस प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर स्थानीय स्तर पर ही मरीजों को बेहतर इलाज मिलेगा, जिससे बड़े शहरों में जाने की आवश्यकता कम हो जाएगी। इस केंद्र पर मातृ-शिशु स्वास्थ्य, नियमित जांच और प्राथमिक उपचार जैसी प्रमुख स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी। नवनिर्मित सड़क का किया लोकार्पण
कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने सिंदरू में ही आयोजित कार्यक्रम के दौरान 75 लाख रुपए की लागत से स्टेट हाइवे-16 (कमल विहार जैन तीर्थ सांडेराव) से सिंदरू तक बनी तीन किलोमीटर सड़क का पटिटका का अनावरण कर लोकार्पण किया। इस सड़क का निर्माण पीडब्ल्यूडी द्धारा किया गया है। इस सड़क निर्माण से वाहनों की आवाजाही और सुविधाजनक हो जाएगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Laying of the foundation stone for the construction of the new building of the primary health center in Sindru.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: joraram kumawat, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, pali news, pali news in hindi, real time pali city news, real time news, pali news khas khabar, pali news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved