• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मुख्यमंत्री का पाली दौरा - पात्र जरूरतमंदों को किया पट्टा वितरण, लाभार्थियों से लिया फीडबैक

Chief Minister visit to Pali - Pali News in Hindi

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली के सुमेरपुर में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नेतरा में ग्रामीण सेवा शिविर का अवलोकन किया। उन्होंने विभिन्न विभागों की स्टॉल्स का अवलोकन कर लाभार्थियों से संवाद किया तथा शिविर का फीडबैक लिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आमजन को राहत पहुंचाने के लिए प्रदेशभर में ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविर संचालित किए जा रहे हैं। इनमें किसान, मजदूर, गरीब, दिव्यांग, महिला सहित प्रत्येक वर्ग तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है। इन शिविरों में दस्तावेज शुद्धिकरण के कार्य होने से वंचितों को योजनाओं का लाभ मिलना सुनिश्चित हो रहा है। उन्होंने कहा कि शिविरों में नाम शुद्धिकरण, नामांतरण, रास्तों एवं एनएफएसए के प्रकरणों का निस्तारण, पेंशन सत्यापन जैसे विभिन्न काम हो रहे हैं। इसी प्रकार किसानों को मृदा परीक्षण, बीज मिनीकिट, फलदार वृक्षों की पौध उपलब्ध करवाकर लाभान्वित किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण सेवा शिविरों में आमजन को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं का लाभ मिल रहा है। इसी प्रकार पशुपालक भी पशु स्वास्थ्य जांच एवं उपचार का फायदा उठाएं। मुख्यमंत्री ने आह्वान किया कि जागरूकता के साथ ग्रामीण इन शिविरों का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।
नाम शुद्धिकरण से मिल सकेगी किसान सम्मान निधि
मुख्यमंत्री ने नाम शुद्धिकरण के प्रकरण का जिक्र करते हुए कहा कि एक किसान का नाम जमाबंदी में ओट सिंह दर्ज था, जबकि शैक्षणिक व अन्य दस्तावेजों में नाम अर्जुन सिंह था। इस मामूली अशुद्धि के कारण उन्हें किसान सम्मान निधि का लाभ नहीं मिल पा रहा था। इस शिविर के माध्यम से नाम का शुद्धिकरण हुआ है जिससे अब उन्हें किसान सम्मान निधि सहित अन्य योजनाओं का लाभ भी मिल सकेगा।
ग्रामीण सेवा शिविर में मुख्यमंत्री ने हजाराम, भैराराम, मांगीलाल को विमुक्त, घुमन्तु, अर्द्धघुमन्तु श्रेणी में पट्टा वितरण, अजु देवी को पुराने घर का विनियमितीकरण तथा कपूराराम को रियायती दर पर पट्टा आवंटन के प्रमाण-पत्र सौंपे।
इस दौरान पशुपालन एवं डेयरी मंत्री जोराराम कुमावत, नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) झाबर सिंह खर्रा, सांसद मदन राठौड़, विधायक पुष्पेन्द्र सिंह, केसाराम चौधरी, वरिष्ठ अधिकारीगण सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Chief Minister visit to Pali
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chief minister, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, pali news, pali news in hindi, real time pali city news, real time news, pali news khas khabar, pali news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved