• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पाली में बवाल : हाईवे जाम पर भिड़े प्रदर्शनकारी और पुलिस, पथराव में कई जवान घायल

Chaos in Pali: Protesters clash with police over highway blockade, several policemen injured in stone pelting - Pali News in Hindi

पाली। राजस्थान के पाली जिले के बालराई क्षेत्र में शुक्रवार को राष्ट्रीय पशुपालक संघ और डीएनटी संघर्ष समिति की 10 सूत्रीय मांगों को लेकर चल रहे प्रदर्शन ने अचानक उग्र रूप ले लिया। प्रदर्शनकारियों द्वारा ब्यावर–पिंडवाड़ा हाईवे जाम करने पर जब पुलिस उन्हें हटाने पहुँची, तो भीड़ ने पथराव शुरू कर दिया। हमले में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। स्थिति बेकाबू होते देख पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को तितर–बितर किया। लाठीचार्ज के दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कई लोग इधर-उधर भागने लगे। प्रदर्शनकारी अपनी मांगों को लेकर पिछले कुछ समय से दबाव बना रहे थे, लेकिन शुक्रवार को हालात अचानक तनावपूर्ण हो गए। घटना के बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रशासन का कहना है कि फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि कानून व्यवस्था तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Chaos in Pali: Protesters clash with police over highway blockade, several policemen injured in stone pelting
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chaos, pali, protesters, highway blockade, several policemen, injured, stone pelting, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, pali news, pali news in hindi, real time pali city news, real time news, pali news khas khabar, pali news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved